अग्निहोत्री का पलटवार, बोले- सुक्खू को सरकार की दिशा समझ नहीं आ रही

Edited By kirti, Updated: 13 May, 2018 11:21 AM

why are you worrying about development work

प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा आए दिन मीडिया में प्रदेश सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाए जाने को हास्यास्पद करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम...

हमीरपुर : प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा आए दिन मीडिया में प्रदेश सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाए जाने को हास्यास्पद करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में निर्धनतम व्यक्ति के विकास के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। सरकार ने सत्ता में आकर प्रदेश में विकास व आमजन के उत्थान के लिए कई योजनाएं निर्धारित की हैं।

अग्निहोत्री ने सुक्खू पर पलटवार करते हुए कहा ?
अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 100 दिन के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों व प्रतिबद्धताओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि अगले 6 माह में सरकार ने विकास लक्ष्य तय किए हैं, जिन्हें प्राप्त करने को काम किया जा रहा है। अग्निहोत्री ने सुक्खू पर पलटवार करते हुए कहा कि सुक्खू को सरकार की दिशा समझ नहीं आ रही है, क्योंकि चुनाव जीतने के बाद सुक्खू स्वयं दिशा व दशा भूल चुके हैं, मात्र मीडिया में बने रहने के लिए वर्तमान सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

लोगों को गुमराह कर रहे
उन्होंने कहा कि लोगों ने अपनी समस्याएं हल करवाने को विधायक चुना है, न कि शिमला में बैठने के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि विधायक शिमला में बैठकर मजे लूटने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लोगों को यह कहकर गुमराह कर रहे हैं कि भाजपा की सरकार है, परंतु उनका ध्यान मात्र कांग्रेस अध्यक्ष कुर्सी को बचाने में लगा हुआ है। उन्होंने पूछा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू को अब हमीरपुर जिला के विकास कार्यों की चिंता सताने लगी, जब कांग्रेस की प्रदेश में सरकार थी, तब उन्हें विकास की चिंता क्यों नजर नहीं आई? उन्होंने सुक्खू पर आरोप लगाया कि मात्र झूठी घोषणा करके जनता को गुमराह करते रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!