जब चारा काटने वृक्ष पर चढ़ा व्यक्ति, मिली ऐसी मौत

Edited By kirti, Updated: 29 Jan, 2019 12:03 PM

when the man on the tree cutting tree

राजा-का-तालाब के साथ लगती ग्राम पंचायत भोल खास के गांव छुहाड़ में एक व्यक्ति की खैर के पेड़ पर चढ़कर उसे काटते समय मृत्यु हो जाने का समाचार है। जानकारी के अनुसार भोल खास पंचायत के छुहाड़ गांव का व्यक्ति जगदीश चंद (50) पुत्र रोशन लाल दोपहर लगभग 2 बजे...

कांगड़ा : राजा-का-तालाब के साथ लगती ग्राम पंचायत भोल खास के गांव छुहाड़ में एक व्यक्ति की खैर के पेड़ पर चढ़कर उसे काटते समय मृत्यु हो जाने का समाचार है। जानकारी के अनुसार भोल खास पंचायत के छुहाड़ गांव का व्यक्ति जगदीश चंद (50) पुत्र रोशन लाल दोपहर लगभग 2 बजे पशुओं का चारा लेने हेतु अपने खेतों में गया। वहीं खेतों में लगे खैर के पेड़ के नीचे बैठकर उसने जान-पहचान के लोगों से बातचीत की। बातचीत के बाद उसके साथ बैठे लोग अपने घर चले गए, जबकि जगदीश चंद खैर के पेड़ से चारा काटने हेतु उस पर चढ़ गया। वहीं इस दौरान लगभग साढ़े 3 बजे उसके पड़ोसी ने उसे उसी वृक्ष पर टहनी के ऊपर दोनों तरफ टांगें फैलाए हुए मुंह के बल पड़े हुए देखा।

इस दौरान उस व्यक्ति को संदेह हुआ कि कहीं कोई अनहोनी न घट गई हो। अनहोनी की आशंका को लेकर उस व्यक्ति ने तत्काल परिवार वालों को सूचित किया। वहीं इसकी जानकारी तुरंत ग्राम पंचायत भोल खास के प्रधान कर्म चंद बग्गा को दी गई। पंचायत प्रधान कर्म चंद ने मौके पर पहुंचकर जगदीश चंद को वृक्ष से नीचे उतारा। प्रधान कर्म चंद के अनुसार जगदीश चंद खैर के वृक्ष पर चारा काटते समय ऊपर की टहनी से गिर कर तकरीबन 5 फु ट नीचे की टहनी पर दोनों टांगें फैलाए हुए मुंह के बल पड़ा हुआ था। उनके पहुंचने के उपरांत जगदीश चंद को वृक्ष से नीचे उतारा गया, परन्तु उतारने के बाद जब उसकी नब्ज टटोली गई तो उसकी सांसें थम चुकी थीं।

उक्त घटना की सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस थाना ज्वाली को दी। डी.एस.पी. ज्वाली ओंकार सिंह ठाकुर ने अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जगदीश चंद की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डी.एस.पी. ज्वाली ओंकार सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!