जब आधी रात को निरीक्षण करने पुलिस स्टेशन पहुंच गए SP, यातायात प्रभारी पर गिरी गाज

Edited By Vijay, Updated: 22 Dec, 2018 09:02 PM

when sp reached police station to inspect at midnight

एस.पी. ऊना दिवाकर शर्मा ने पुलिस थाना अम्ब में आधी रात को औचक निरीक्षण किया। एस.पी. ने पुलिस थाना में तैनात कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकारियों की एल्कोसैंसर से जांच की। औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस थाना अम्ब में यातायात प्रभारी अनुपस्थित पाए गए...

अम्ब (अश्विनी): एस.पी. ऊना दिवाकर शर्मा ने पुलिस थाना अम्ब में आधी रात को औचक निरीक्षण किया। एस.पी. ने पुलिस थाना में तैनात कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकारियों की एल्कोसैंसर से जांच की। औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस थाना अम्ब में यातायात प्रभारी अनुपस्थित पाए गए जिन्हें एस.पी. ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात्रि करीब 12 बजे एस.पी. ऊना दिवाकर शर्मा ने पुलिस थाना अम्ब में अचानक पहुंच गए। पुलिस के आलाधिकारी के पहुंचने पर पुलिस थाना अम्ब में तैनात स्टाफ में हड़कम्प मच गया। सूत्रों के मुताबिक करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस स्टेशन में रहकर एस.पी. ने पुलिस थाना अम्ब में तैनात कर्मचारियों की हाजिरी चैक की और लगभग सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की एल्कोसैंसर से जांच की। इसमें सब ठीक-ठाक पाया गया लेकिन यातायात प्रभारी पुलिस थाना अम्ब में नदारद पाए गए।

पुलिस कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से किया निरीक्षण

एस.पी.ने बताया कि पुलिस थानों और चौकियों में पुलिस कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस थाना अम्ब में देर रात को निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान पुलिस थाना अम्ब के समस्त स्टाफ की एल्कोसैंसर से जांच की गई है जिसमें सभी ठीक पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सब इंस्पैक्टर अशोक कुमार पुलिस थाना में ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए गए, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।

जनहित में ड्यूटी पर तैनात पुलिस स्टाफ हमेशा चाहिए सतर्क  

एस.पी. ने कहा कि जनहित में ड्यूटी पर तैनात पुलिस स्टाफ हमेशा सतर्क होना चाहिए। भविष्य में भी इसी प्रकार के निरीक्षण जारी रहेंगे और इस दौरान यदि कोई ड्यूटी में लापरवाही करता कोई पाया जाता है या कोई शराब के नशे में पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!