Edited By Vijay, Updated: 22 May, 2018 08:10 PM
महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को शिमला के रिज मैदान पर सैर की। सैर करने के बाद राष्ट्रपति और उनके परिवार ने मशहूर रिज मैदान पर पर्यटन निगम के रेस्तरां आशियाना में चाय की चुस्कियां लीं तो वहीं हल्का नाश्ता भी लिया।
शिमला: महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को शिमला के रिज मैदान पर सैर की। सैर करने के बाद राष्ट्रपति और उनके परिवार ने मशहूर रिज मैदान पर पर्यटन निगम के रेस्तरां आशियाना में चाय की चुस्कियां लीं तो वहीं हल्का नाश्ता भी लिया। राष्ट्रपति ने नाश्ते में रिबन सैंडविच, वॉल नेट पाई, बिस्किट, चाय और ढोकला खाया। इसके बाद राष्ट्रपति ने अपना 750 रुपए बिल का भुगतान भी किया। इस संबंध में आशियाना रेस्तरां के सीनियर मैनेजर बी.एस. औकटा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति ने करीब आधे घंटे तक यहां विश्राम किया।