जब 90 साल के बुजुर्ग को आया गुस्सा, पशु मालिक पर चला दी गोली

Edited By Ekta, Updated: 19 Jul, 2018 02:48 PM

when 90 year old elderly angry

अपनी जमीन से रास्ते के विवाद को लेकर वीरवार सुबह साढ़े 8 बजे के करीब 90 साल के बुजुर्ग ने लाइसैंसी बंदूक से तैश में आकर गोली चला दी। जिससे बंदूक के छर्रे एक युवक मनोहर लाल के सीने में लगे। गोली की आवाज से मौके पर खड़ी एक महिला सुनीता देवी बेहोश हो...

बंगाणा (शर्मा): अपनी जमीन से रास्ते के विवाद को लेकर वीरवार सुबह साढ़े 8 बजे के करीब 90 साल के बुजुर्ग ने लाइसैंसी बंदूक से तैश में आकर गोली चला दी। जिससे बंदूक के छर्रे एक युवक मनोहर लाल के सीने में लगे। गोली की आवाज से मौके पर खड़ी एक महिला सुनीता देवी बेहोश हो गई। बंदूक से गोली की घटना के साथ ही वृद्व विशन दास मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। यह घटना उपमंडल की मलांगड ग्राम पंचायत के नरूंह गांव में वीरवार सुबह साढ़े 8 बजे के करीब घटित हुई। इस घटना में दोनों घायलों को तत्काल सी.एच.सी. बंगाणा ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया।
PunjabKesari

क्षेत्रीय चिकित्सालय से गंभीर घायल युवक को चिकित्सकों ने पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। जबकि महिला की स्थिति अब सामान्य है। बंगाणा पुलिस नरूंह में बंदूक की गोली चलने की घटना की सूचना मिलते ही एडीशन एस.पी. ऊना विनोद धीमान, एस.एच.ओ. प्रकाश चदं सहित अन्य ने घटनास्थल का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया। वहीं डीएसपी ऊना अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगामी तफ्तीश कर रही है।  


रास्ते से पशुओं को डैम में चराने छोड़ने जाते हैं  
जानकारी के मुताबिक नरूंह गांव के उक्त वृद्व की मलकीयती भूमि से होकर गोबिंदसागर झील को रास्ता जाता है। इस रास्ते से नरूंह गांव के ग्रामीण अपने पशुओं को चराने डैम छो़ड़ने ले जाते हैं, जिस पर उक्त वृद्व को एतराज था। जिसे उसने रास्ता बंद कर दिया था। वीरवार सुबह साढ़े 8 बजे के करीब जब ग्रामीण पशुओं को डैम छोड़ने के लिए जा रहे थे तो गुस्साए वृद्व ने गोली चला दी, लेकिन वहां पर खड़े युवक को जा लगी। 


प्रशासन के समक्ष उठा चुका है फरियाद 
बताते हैं कि उक्त वृद्व अपनी जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए प्रशासन के समक्ष अरसे से फरियाद करता आ रहा था। मामला नही सुलझने पर वृद्व तनाव में बताया जा रहा है। जिससे गुस्साए वृद्व ने अपनी लाईसैंसी बंदूक से फायरिंग कर दी, लेकिन उसके छर्रे एक युवक के सीने में जा लगे।
 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!