1 month ago
2 months ago
3 months ago
4 months ago
5 months ago
6 months ago
8 months ago
9 months ago
Tuesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
परवाणु में एक साथ थमे 2 हजार वाहनों के पहिए, जानिए क्या है वजह (Video)
Edited By Vijay, Updated: 12 Jun, 2018 10:42 PM
इंटक के प्रदेशाध्यक्ष हरदीप सिंह बावा के घर में हुए हमले के बाद सोमवार को शहर की 2 यूनियनों को लेकर हुए विवाद के चलते परवाणु की 3 यूनियनों ने हड़ताल कर दी है।
परवाणु: इंटक के प्रदेशाध्यक्ष हरदीप सिंह बावा के घर में हुए हमले के बाद सोमवार को शहर की 2 यूनियनों को लेकर हुए विवाद के चलते परवाणु की 3 यूनियनों ने हड़ताल कर दी है। हड़ताल के कारण शहर में छोटे व बड़े करीब 2 हजार वाहनों के पहिए पूरी तरह से थम गए। इससे उद्योगों को करोड़ों रुपए का नुक्सान हुआ है। उद्योगों में बाहर से आने वाले कच्चे माल की सप्लाई तो होती रही लेकिन उद्योगों में तैयार माल की सप्लाई पूरी तरह से ठप्प रही। इंटक के प्रदेशाध्यक्ष ने किया हड़ताल का ऐलान इस हड़ताल का ऐलान मंगलवार को इंटक के प्रदेशाध्यक्ष ने किया है और हड़ताल जब तक न्याय न मिले तब तक जारी रखने की चेतावनी दी है। शहर में मंगलवार को ट्रक यूनियन में करीब 500, कैंटर यूनियन में 500 व पिकअप यूनियन में करीब 350 गाडिय़ां के अलावा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की गाडिय़ां खड़ी रहीं। शहर में यूनियनों की हड़ताल ने उद्योगपतियों को परेशानी में डाल दिया है। यदि हड़ताल ऐसे ही जारी रही तो आने वाले दिनों में बाहर से कच्चा माल भी आना बंद हो जाएगा। इससे उद्योगों को करोड़ों रुपए का नुक्सान उठाना पड़ेगा। ये है विवाद बता दें कि सोमवार को कैंटर व पिकअप यूनियन के कब्जे को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। इस दौरान परिवहन सहकारी सभा ने कैंटर व पिकअप यूनियन पर अपना कब्जा कर लिया। इसके बाद बावा के समर्थकों ने पिकअप यूनियन से कब्जा वापस ले लिया और इस बीच दोनों गुटों के बीच में झड़प भी हुई। इसके बाद कैंटर व पिकअप यूनियन पर कथित रूप से कब्जे के विरोध में बावा समर्थकों ने परवाणु के ओल्ड हाईवे में चक्का जाम कर दिया। इससे करीब 4 घंटे तक यातायात जाम रहा। इस दौरान बावा समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। सुलझा लिया जाएगा मामला शहर में हड़ताल से उद्योगों को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए परवाणु उद्योग संघ ने जिला प्रशासन से भी बात करनी शुरू कर दी है। इस पर उन्हें आश्वासन मिला है कि बुधवार तक इस मामले को सुलझा दिया जाएगा। डी.एस.पी. से मांगी सुरक्षा मंगलवार को बावा समर्थकों ने डी.एस.पी. परवाणु को एक पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है। मंगलवार को हरदीप बावा सभी यूनियनों के सदस्यों व ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ डी.एस.पी. परवाणु अजय राणा से मिले और उनके ट्रक, चालक-परिचालक व लोड माल की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की मांग की। हमलावरों की तलाश जारी इंटक के प्रदेशाध्यक्ष के घर पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि कोई सुराग हाथ लग सके और हमलावरों को पकड़ा जा सके।
4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर रहेंगी राष्ट्रपति, कांग्रेस एक सप्ताह के भीतर करेगी प्रत्याशियों की...
सी.पी.एस. मामले में उच्च न्यायालय में सरकार की हुई जग हंसाई : जयराम ठाकुर
रिश्वत लेते पकड़ा पंचायत सचिव
4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
कांग्रेस एक सप्ताह के भीतर कर देगी प्रत्याशियों की घोषणा
हमने अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का प्रयास किया : दलाईलामा
घायल बिटिया के परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
चिट्टा तस्करी के आरोपी को 4 साल की कैद
नाबालिगा से दुष्कर्म करने के दोषी को 10 वर्ष का कारावास
हिमुडा व CPWD करेंगे बनखंडी चिड़ियाघर का निर्माण
CAD $
23/04/2024 17:30 IST
USD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
18.4
20.0
Chennai Super Kings win by 6 wickets
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास रहेगा। घर में कोई शुभ कार्य करवाने का प्लान
वृष राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में प्रमोशन होने की सम्भावना है। किसी फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा। क़ानूनी
मिथुन राशि के जातक आज घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार का माहौल भी ठीक रहेगा। इस राशि के
कर्क राशि वालों आज कायक्षेत्र में किसी सहकर्मी के साथ बहस होने की सम्भावना है। कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने
सिंह राशि के जातकों का सामाजिक दायरा बढ़ता हुआ नजर आएगा। आय तो बढ़ेगी लेकिन साथ में खर्चे होने की भी
कन्या राशि वालों आज आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के साथ समय बिताने का
तुला राशि के जातक लेन-देन करते समय बहुत ही सावधानी बरतें। कोई भी काम करने से पहले दस्तावेजों को बेहद ही
वृश्चिक राशि के जातक अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। युवा वर्ग जॉब करने के लिए शहर से बाहर
धनु राशि के जातक बेवजह की परेशानियों से दूरी बनाए रखें। किसी कार्य को पूरा करने के लिए जूनियर
मकर राशि वालों साझेदारी संबंधी व्यवसाय में छोटी सी गलतफहमी के कारण संबंध बिगड़ सकते हैं। दूसरों
कुंभ राशि वालों जो काम अधूरा छोड़ा है, उसे पूरा करने में ध्यान दें। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न
मीन राशि वालों दिन की शुरुआत सुकून भरी रहेगी। व्यापार को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes