Edited By kirti, Updated: 02 Jun, 2018 05:00 PM
उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री विक्रम सिंह ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के उस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है, जिसमें उन्होंने पानी की समस्या को लेकर प्रदेश सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने यहां जारी बयान में कांग्रेस...
शिमला: उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री विक्रम सिंह ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के उस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है, जिसमें उन्होंने पानी की समस्या को लेकर प्रदेश सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने यहां जारी बयान में कांग्रेस अध्यक्ष से पूछा है कि 5 साल तक सत्ता में आराम फ रमाने वाली कांग्रेस किस मुंह से अल्टीमेटम दे रही है। उन्होंने सुक्खू पर घडिय़ाली आंसू बहाने का आरोप लगाया। उन्होंने जानना चाहा कि 5 साल तक शिमला में पानी की समस्या को दूर करने के लिए कांग्रेस ने क्या किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जल संकट की मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए कांग्रेस सरकार ने कोई स्थायी नीति नहीं बनाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पानी की समस्या से निपटने के लिए संजीदगी से काम कर रही है।
सुक्खू को अपना सियासी चश्मा उतारने की जरूरत
इस कारण शिमला में पानी की समस्या में काफी सुधार आया है, जिसके लिए सुक्खू को अपना सियासी चश्मा उतारने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि अल्टीमेटम की राजनीति कांग्रेस पार्टी में होती है, जहां हर तीसरे दिन प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी के ही नेता अल्टीमेटम देते रहते हैं, ऐसे में बेहतर होगा कि कांग्रेस अध्यक्ष पहले अपने संगठन में चल रहे अल्टीमेटम से निपटे। उन्होंने पूछा कि शिमला में पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अगर पूर्व सरकार ने कुछ किया है तो उसकी जानकारी जनता को दे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को कम से कम पानी पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।