Edited By Vijay, Updated: 30 Apr, 2019 09:40 PM
हिमाचल में इस बार मौसम अपने नए-नए रंग दिखा रहा है। अप्रैल माह अंत में है और गर्मी का महीना जून भी शुरू होने वाला है लेकिन मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। जहां मंगलवार को प्रदेश के कुछेक जिला में बारिश हुई वहीं प्रदेश में आगामी 4 दिन तक मौसम खराब...
शिमला: हिमाचल में इस बार मौसम अपने नए-नए रंग दिखा रहा है। अप्रैल माह अंत में है और गर्मी का महीना जून भी शुरू होने वाला है लेकिन मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। जहां मंगलवार को प्रदेश के कुछेक जिला में बारिश हुई वहीं प्रदेश में आगामी 4 दिन तक मौसम खराब रहने वाला है और इस दौरान प्रदेश में कुछेक क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश होगी। मंगलवार को जहां शिमला में दिन भर आसमान में बादल छाए रहे, वहीं किन्नौर व मनाली में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इसके अतिरिक्त मनाली के साथ लगती चोटियों में हल्का हिमपात हुआ। मौसम के इस बदलाव से प्रदेश में बढ़ रहे तापमान में से हल्की राहत मिली है। हांलाकि यह राहत न्यूनतम तापमान में हुई जबकि अधिकतम तापमान पिछले दिनों की तरह ही बना हुआ है।
ऊना में 40.4 डिग्री सैल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान
ऊना का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सैल्सियस पहुंच गया है। वहीं शिमला में 27.3 व मनाली में 26.8 डिग्री सैल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा सुंदरनगर में 35.3, धर्मशाला में 28.8, ऊना में 40.4, नाहन 34.8, बिलासपुर 36.5, हमीरपुर 36.0, डल्हौजी 21.1 सोलन 32.5 तक तापमान पहुंच गया है।
क्या कहते हैं मौसम विभाग के निदेशक
मौसम विभाग शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया कि प्रदेश में आगामी 4 दिन मौसम खराब रहने की संभावना है। इसके चलते 4 मई तक प्रदेश के कुछेक क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। उन्होंने बताया कि मौसम में परिवर्तन आने से अधिकतम तापमान में गिरावट नहीं है।