Edited By Ekta, Updated: 20 Sep, 2019 03:57 PM
हिमाचल में शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ली। राजधानी शिमला और कुल्लू में बारिश की बौछारें पड़ीं। इससे मौसम सुहावना हो गया। राजधानी में कई दिनों बाद बारिश हुई है। इससे ठंडक का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के सात जिलों में...
शिमला: हिमाचल में शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ली। राजधानी शिमला और कुल्लू में बारिश की बौछारें पड़ीं। इससे मौसम सुहावना हो गया। राजधानी में कई दिनों बाद बारिश हुई है। इससे ठंडक का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के सात जिलों में शुक्रवार को बारिश की संभावता जताई है। विभाग के अनुसार चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, ऊना और बिलासपुर जिले में बारिश के आसार हैं। राज्य में 26 सितंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं।
कुल्लू घाटी में अचानक दोपहर के बाद मौसम एकाएक खराब हो गया जिसके बाद कुल्लू घाटी में जोरदार बारिश हुई। जहां 2 सप्ताह के बाद हुई बारिश से किसानों को राहत मिली वहीं राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसानों ने खेतों में नगदी फसलें लगाई हुई है उनके लिए जहां किसान बागवान बारिश का इंतजार कर रहे थे वही घाटी में बारिश होने से किसानों की फसलों को संजीवनी मिली है।