Edited By Vijay, Updated: 27 Nov, 2018 11:13 PM
प्रदेश भर में मौसम ने फिर करवट बदल ली। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाए रहे। तापमान में जहां दिन में बढ़ौतरी दर्ज की जा रही थी, वहीं आज बदले मौसम के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाने से ठंड...
शिमला: प्रदेश भर में मौसम ने फिर करवट बदल ली। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाए रहे। तापमान में जहां दिन में बढ़ौतरी दर्ज की जा रही थी, वहीं आज बदले मौसम के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाने से ठंड का प्रकोप बढ़ा। कुछेक ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की भी सूचना है, वहीं जिला चम्बा, कुल्लू, मनाली, कांगड़ा, मंडी सहित राजधानी शिमला व आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही मौसम खराब बना रहा और शाम के समय ठंडक भी महसूस की गई।
आगामी 24 घंटों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग की मानें तो आगामी 24 घंटों में प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी व कुछेक मध्यम तथा मैदानी क्षेत्रों मेंहल्की बारिश होने की संभावना है। 29 नवम्बर से मौसम पूरी तरह साफ बना रहेगा। मंगलवार को शिमला का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं सुंदरनगर 18.6, भुंतर 19.0, कल्पा 12.6, धर्मशाला 18.4, ऊना 27.0, नाहन 20.8, केलांग 8.5, सोलन 19.0, कांगड़ा 23.1, बिलासपुर 22.0, हमीरपुर 21.9, चम्बा 20.5 व डल्हौजी का 14.4 डिग्री दर्ज किया गया।