Edited By Ekta, Updated: 07 May, 2018 04:46 PM
राजधानी शिमला में पेयजल समस्या विकराल हो गई है। इस समस्या के चलते सचिवालय में शिक्षा मंत्री ने बैठक बुलाई। जिसमें जिलाधीश शिमला सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इकट्ठे हुए। इसके अलावा बैठक में शिमला के डीसी, नगर निगम के अधिकारी सहित आईपीएच...
शिमला (विकास): राजधानी शिमला में पेयजल समस्या विकराल हो गई है। इस समस्या के चलते सचिवालय में शिक्षा मंत्री ने बैठक बुलाई। जिसमें जिलाधीश शिमला सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इकट्ठे हुए। इसके अलावा बैठक में शिमला के डीसी, नगर निगम के अधिकारी सहित आईपीएच के अधिकारी मौजूद हैं।
उल्लेखनीय है कि राजधानी शिमला में लोगों को रविवार के दिन भी पानी नसीब नहीं हो पाया। यहां कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां 5 दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई है। पेयजल परियोजना हांफने से रविवार को शहर को मात्र 21 एम.एल.डी. पानी ही मिला। गिरी पेयजल परियोजना हांफने से रविवार को करीब 20 एम.एल.डी. की क्षमता वाली परियोजना से मात्र 11.9 एम.एल.डी. पानी ही मिला। वहीं अन्य चार परियोजनाओं से मिलाकर मात्र 21.2 एम.एल.डी. पानी की सप्लाई हुई है। इसके चलते संजौली बाजार, समिट्री, इंद्रनगर व आसपास के क्षेत्रों में थोड़ी बहुत सप्लाई की गई। दिन को बारिश के बीच भी लोगों ने पानी के टैंकर से बर्तन भरे। एम.सी. प्रशासन द्वारा बदले गए तीसरे दिन के शैड्यूल के बावजूद लोगों को पांचवें दिन भी पानी नसीब नहीं हो रहा है।