शिमला के अस्पतालों में वाटर ए.टी.एम. की नि:शुल्क सुविधा

Edited By kirti, Updated: 30 Apr, 2018 09:04 AM

water atms in shimla hospitals free of charge

राजधानी शिमला स्थित सरकारी अस्पतालों में वाटर ए.टी.एम. की मुफ्त सुविधा रहेगी, यानि ए.टी.एम. से पेयजल निकालने पर मरीजों एवं तीमारदारों को पैसे नहीं देने पड़ेंगे। इंदिरा गांधी मैडीकल कालेज (आई.जी.एम.सी.) एवं अस्पताल में एक दिन में औसतन मरीजों की...

शिमला : राजधानी शिमला स्थित सरकारी अस्पतालों में वाटर ए.टी.एम. की मुफ्त सुविधा रहेगी, यानि ए.टी.एम. से पेयजल निकालने पर मरीजों एवं तीमारदारों को पैसे नहीं देने पड़ेंगे। इंदिरा गांधी मैडीकल कालेज (आई.जी.एम.सी.) एवं अस्पताल में एक दिन में औसतन मरीजों की संख्या 2700 के करीब है। वहीं कमला नेहरू अस्पताल (के.एन.एच.) में 1000 के करीब और दीन दयाल उपाध्याय रिपन अस्पताल में भी मरीजों का औसतन आंकड़ा 1000 से अधिक है

अस्पतालों में पानी की नि:शुल्क सुविधा
इसके अलावा तीमारदार भी हजारों की तादाद में मरीजों के साथ होते हैं। ऐसे में नगर निगम शिमला का अस्पतालों में पानी की नि:शुल्क सुविधा देने का यह फैसला अहम है। अन्य स्थानों पर स्थापित वाटर ए.टी.एम. में शुल्क चुकाना पड़ता है। इसके अलावा शहरवासियों को शुद्ध पानी उपलब्ध करवाने के लिए अब सभी वार्डों में वाटर ए.टी.एम. स्थापित किए जाएंगे। एम.सी. प्रशासन ने इसको लेकर टैंडर कॉल कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार पहले शहर में 25 वार्ड होने की वजह से केवल 25 वाटर ए.टी.एम. ही स्थापित करने की योजना थी लेकिन बाद में वार्डों की संख्या बढ़ने के साथ ए.टी.एम. की संख्या भी बढ़ाई गई।

निगम इस कार्य को करवाने के लिए निजी कंपनी के साथ करार करेगा
नगर निगम सदन में 9 अतिरिक्त वाटर ए.टी.एम. लगाने के लिए प्रस्ताव पास हो गया है। पार्षदों ने भी मामला उठाया था कि सभी 34 वार्डों में वाटर ए.टी.एम. की सुविधा मिलनी चाहिए। बहरहाल टैंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्षदों की देखरेख में ही वाटर ए.टी.एम. स्थापित करने का कार्य आरंभ किया जाएगा। जानकारी के अनुसार नगर निगम इस कार्य को करवाने के लिए निजी कंपनी के साथ करार करेगा, वही कंपनी भविष्य में भी वाटर ए.टी.एम. की देखरेख करेगी।

2 रुपए प्रति लीटर मिलेगा पेयजल
वाटर ए.टी.एम. से निकलने वाले पानी की दरों को भी प्रशासन ने तय कर दिया है। जानकारी के अनुसार वाटर ए.टी.एम. से लोगों को 2 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से पानी दिया जाएगा। निगम प्रशासन का तर्क है कि टैंडर के एक साल तक ही निजी कंपनी ए.टी.एम. की देखरेख करेगी। उसके बाद नगर निगम स्वयं वाटर ए.टी.एम. की देखरेख करेगा।

2.50 करोड़ आएगा खर्च
नगर निगम शिमला द्वारा सरकारी अस्पतालों सहित शहर के सभी 34 वार्डों में वाटर ए.टी.एम. स्थापित किए जाने के लिए लगभग 2.50 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। जानकारी के अनुसार वाटर ए.टी.एम. में 24 घंटे पानी उपलब्ध होगा। इसको लेकर निगम प्रशासन ने भी जनता से आग्रह किया है कि वाटर ए.टी.एम. का शुद्ध पानी का प्रयोग करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!