हिमाचल के तापमान में उछाल जारी, 10 जिलों में अंधड़ व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी

Edited By Vijay, Updated: 15 Apr, 2020 11:13 PM

warning of storm and hailstorm in 10 districts

हिमाचल में मौसम के साफ रहने से अधिकतम पारे में बढ़ौतरी जारी है। बुधवार को तापमान में फिर उछाल आया और सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मैदानी इलाकों में दिनभर तेज धूप खिलने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। 24 घंटों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 से...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में मौसम के साफ  रहने से अधिकतम पारे में बढ़ौतरी जारी है। बुधवार को तापमान में फिर उछाल आया और सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मैदानी इलाकों में दिनभर तेज धूप खिलने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। 24 घंटों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री का उछाल आया। ऊना सबसे गर्म स्थल रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सैल्सियस पहुंच गया।

17 अप्रैल को अंधड़ चलने व तेज ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग ने आगामी 21 अप्रैल तक राज्य में वर्षा व हिमपात की संभावना जताई है। 10 जिलों में 17 अप्रैल को अंधड़ चलने व तेज ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई लेकिन तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई। शिमला में जहां दोपहर बाद हल्की बारिश हुई वहीं कुफरी में दोपहर बाद ओलावृष्टि हुई। विभाग के अनुसार किन्नौर के कल्पा में 9, कोठी व भुंतर में 3, मनाली में 2 और चम्बा में 1 मिलीमीटर वर्षा हुई।

ऊना के बाद बिलासपुर में पड़ी सबसे ज्यादा गर्मी

ऊना के बाद बिलासपुर में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा हमीरपुर में 34.5, सुंदरनगर में 33.5, कांगड़ा में 33.2, सोलन में 32, नाहन में 31.6, चम्बा में 30.5, भुंतर में 27.6, धर्मशाला में 26.6, शिमला में 24, डल्हौजी में 19.5, कल्पा में 17 व केलंग में अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सैल्सियस रहा। उधर, जनजातीय इलाकों में रात के तापमान में भी बढ़ौतरी दर्ज की गई है।

क्या कहते हैं मौसम विभाग के निदेशक

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन अन्य स्थानों पर वर्षा व हिमपात की संभावना है। 17 से 21 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। उन्होंने कहा कि मैदानी व मध्यपर्वतीय इलाकों में 17 अप्रैल को अंधड़ व बिजली क ड़कने के साथ ओलावृष्टि का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट 10 जिलों हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू, सोलन, शिमला, मंडी, ऊना, कांगड़ा और चम्बा जिलों के लिए रहेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!