जिला परिषद-बीडीसी की सरदारी के लिए तेज हुई जंग, भाजपा-कांग्रेस के बड़े नेताओं ने संभाला मोर्चा

Edited By Vijay, Updated: 27 Jan, 2021 10:35 PM

war for district council and bdc

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिणाम निकलने के बाद अब जिला परिषद और पंचायत समितियों (बीडीसी) की सरदारी के लिए जंग तेज हो गई है। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने जिलों में मोर्चा संभाल लिया है। शपथ ग्रहण के बाद तय अवधि के भीतर...

शिमला (कुलदीप): पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिणाम निकलने के बाद अब जिला परिषद और पंचायत समितियों (बीडीसी) की सरदारी के लिए जंग तेज हो गई है। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने जिलों में मोर्चा संभाल लिया है। शपथ ग्रहण के बाद तय अवधि के भीतर अध्यक्ष-उपाध्यक्षों का चयन किया जाएगा। इसमें अध्यक्ष पद के लिए 50 फीसदी पद पहले ही महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस चुनाव में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा जिला परिषद की सरदारी को लेकर है, जिसके लिए बाकायदा भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा था। इस चुनाव में कई बड़े नेताओं के परिवार के सदस्य भी जीते हैं, जिसमें से कई को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पद का दावेदार भी माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा के कई वरिष्ठ मंत्री और नेता जिलों में डट गए हैं। इसके अलावा कई बड़े नेताओं को बाकायदा जिलों का दायित्व सौंपा गया है ताकि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर पार्टी की जीत को सुनिश्चित किया जा सके।

कांग्रेस ने नियुक्त किए 11 जिलों के पर्यवेक्षक

उधर, विपक्षी कांग्रेस ने भी जिला परिषद व बीडीसी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। कांग्रेस की तरफ से 11 जिलों में राजेंद्र राणा को कांगड़ा, चंद्र कुमार को चम्बा, रामलाल ठाकुर को कुल्लू, हर्ष महाजन को मंडी, पवन काजल को हमीरपुर, गंगूराम मुसाफिर को शिमला, हर्षवर्धन चौहान को बिलासपुर, नंदलाल को सोलन, लखविंद्र राणा को ऊना, कैलाश पराशर को सिरमौर और केहर सिंह खाची को किन्नौर का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

12 जिलों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाएंगे : सुरेश कश्यप

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने दावा किया कि पार्टी सभी 12 जिलों में जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को बनाएगी। इसके अलावा 90 फीसदी से अधिक बी.डी.सी. में भाजपा का कब्जा होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में 75 फीसदी से अधिक सत्तारुढ़ भाजपा से समर्थित प्रत्याशी चुनाव जीतकर आए हैं।

अधिकतर जगह बाजी मारेगी कांग्रेस : राठौर

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि जिला परिषद और बीडीसी में अधिकतर स्थानों पर कांग्रेस बाजी मारेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारुढ़ भाजपा के नेता सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके जीते प्रत्याशियों को प्रलोभन देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजे आने के बाद भाजपा के जीत के दावों की पोल खुलकर रह गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!