उपचुनाव : सांगटी वार्ड में 12 बजे तक हुआ 12% मतदान, भाजपा-कांग्रेस की साख दांव पर

Edited By kirti, Updated: 12 Jan, 2019 12:38 PM

voting up to 12 in sangati ward

हिमाचल प्रदेश के शिमला में शनिवार को नगर निगम के सांगटी वार्ड में उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरु हो गई है। जोकि शाम 4 बजे तक चलेगी। उसके बाद ई.वी.एम. को बचत भवन लाया जाएगा और यहां पर देर शाम मतों की गणना होगी तथा शाम को ही

 शिमला(योगरादज/राजीव) : नगर निगम शिमला के सांगटी वार्ड में सुबह 8 बजे से उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। ठंड के चलते सुबह बहुत कम लोग वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे है। 12 बजे तक 25 प्रतिशत मतदान भी हो चुका है। प्रशासन ने चुनाव के लिए पांच पोलिंग बूथ बनाए हैं। वार्ड में 3919 मतदाता है। चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के लिए हर एक बूथ पर पुलिस के पांच जवान तैनात किए हैं। 4 बजे तक मतदान होगा और उसके बाद बचत भवन में मतों की गणना के बाद परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।

PunjabKesari

उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों मुख्य दलों की साख दांव पर है क्योंकि बीजेपी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई मीरा शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने युवा प्रत्याशी शिल्पा चौहान पर अपना भरोसा जताया है जबकि माकपा ने रजनी वर्मा पर दांव खेला है। नगर निगम में भाजपा का बहुमत है और प्रदेश में सरकार भी भाजपा की है इसलिए भाजपा समर्थित मीरा शर्मा का चुनाव जीतना बेहद अहम है।

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!