Lok Sabha Election: हिमाचल में डेढ़ दशक का टूटा रिकॉर्ड, जानिए कितने फीसदी रहा मतदान

Edited By Ekta, Updated: 19 May, 2019 10:36 PM

हिमाचल प्रदेश में पिछले डेढ़ दशक के मतदान का रिकॉर्ड टूटा है। प्रदेश में इस बार 71.45 फीसदी मतदान हुआ है। हिमाचल की 4 लोकसभा सीटों के लिए 53 लाख 30 हजार 152 मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने वोट की ताकत आजमाने पहुंचे। साल 2014 में 64.45, 2009...

शिमला: हिमाचल प्रदेश में पिछले डेढ़ दशक के मतदान का रिकॉर्ड टूटा है। प्रदेश में इस बार 71.45 फीसदी मतदान हुआ है। हिमाचल की 4 लोकसभा सीटों के लिए 53 लाख 30 हजार 152 मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने वोट की ताकत आजमाने पहुंचे। साल 2014 में 64.45, 2009 में 58.43, 2004 में 59. 71 फासदी मतदान हुआ था। प्रदेश में सबसे ज्यादा 81.47 फीसदी मतदान मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र और सबसे कम 55.88 फीसदी कांगड़ा के बैजनाथ हलके में हुआ है। जिलावार ऊना में सबसे अधिक 75.88 फीसदी तो जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में सबसे कम 61.79 वोटिंग हुई है। इसी के साथ चारों संसदीय हलकों के 45 उम्मीदवारों की किस्मत EVM और VVPAT में कैद हो गई है। इनकी किस्मत का पिटारा 23 मई को खुलेगा। शांतिपूर्व तरीके से लोगों ने अपना-अपना वोट डाला है। 

किस जिला में कितना हुआ मतदान

 क्षेत्र   वोटिंग%
 कांगड़ा  70.50%
 मंडी  73.06%
 हमीरपुर   71.42%
 शिमला  68.63%
 लाहौल-स्पीति  61.79%
 चम्बा  68.87%
 कुल्लू  75.06%
 ऊना  75.88%
 बिलासपुर  73.94%
 सोलन  75.80%
 सिरमौर  74.72%
 किन्नौर  71.04%

 

इन दिग्गजों ने डाला वोट

शिमला जिला के रामपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने परिवार सहित डाला वोट
PunjabKesari

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के साथ भाजपा के विधायक अनिल शर्मा ने डाला वोट
PunjabKesari

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर और प्रेम कुमार धूमल ने डाला वोट 

PunjabKesari

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पत्नी संग कुमारसैन में डाला वोट 
PunjabKesari


सोलन में कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल ने डाला वोट
PunjabKesari

कांगड़ा के ज्वाली से 104 वर्षीय निक्की देवी ने किया मतदान
PunjabKesari

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विद्या स्टोक्स ने किया मतदान 
PunjabKesari

देश के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी ने किया मतदान
PunjabKesari

हिमाचल के CM जयराम ठाकुर ने मंडी के सिराज के पोलिंग बूथ में डाला वोट

PunjabKesari

ऊना में भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने डाला वोट  
PunjabKesari

शिमला संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने डाला वोट


 

पालमपुर में शांता कुमार ने किया मतदान

PunjabKesari

पांवटा साहिब में बारात जाने से पहले दूल्हे ने डाला वोट

हिमाचल प्रदेश नाहन से विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने डाला वोट

PunjabKesari
 

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने डाला वोट

PunjabKesari

मुख्यमंत्री जयराम की माता ब्रिक्कू देवी और बड़े भाई अनंत राम ने सिराज में डाला वोट

PunjabKesari

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल तथा विधायक आशीवो बुटेल ने डाला वोट

PunjabKesari

बिलासपुर में पालकी में बैठकर मतदान केंद्र तक पहुंचते बुजुर्ग मतदाता

PunjabKesari

ज्वालामुखी बूथ में 85 साल के रजनीकांत ने बजुर्ग ने डाला वोट

PunjabKesari

हमीरपुर में उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने परिवार सहित किया मतदान

PunjabKesari

कांगड़ा में बुजुर्गो में दिखा वोट डालने का उत्साह

PunjabKesari

कांगड़ा में मंत्री किशन कपूर ने परिवार सहित डाला वोट

PunjabKesari

नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना के हरोली में पत्नी संग डाला वोट 
PunjabKesari

कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर में डाला वोट
Image may contain: 1 person, smiling, close-up

हमीरपुर के नादौन में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डाला वोट
PunjabKesari

कांगड़ा के नगरोटा सूरियां में 117 साल की मांजो देवी ने डाला वोट 
PunjabKesari

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल ने पत्नी सहित डाला वोट
PunjabKesari
 

ये दिग्गज हैं चुनावी मैदान में 

मतदान में भाजपा से हमीरपुर सीट से अनुराग ठाकुर, कांगड़ा से जयराम सरकार के मंत्री किशन कपूर, मंडी से निवर्तमान सांसद रामस्वरूप शर्मा और शिमला सीट से सुरेश कश्यप चुनावी रण में हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस से हमीरपुर सीट से पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, कांगड़ा से विधायक पवन काजल, मंडी से आश्रय शर्मा और शिमला सीट से विधायक कर्नल धनीराम शांडिल मैदान में हैं।

देश के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी ने किया मतदान

किन्नौर- देश के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी (102) ने किन्नौर जिले के कल्पा में मतदान किया। स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी हिमाचल प्रदेश के उन 1,011 मतदाताओं में से एक हैं जिनकी आयु 100 वर्ष या उससे अधिक है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।
PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!