Edited By Vijay, Updated: 19 May, 2019 05:49 PM
हिमाचल की कांगड़ा-चम्बा लोकसभा सीट पर रविवार को हो रहे मतदान को लेकर बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं में मतदान के प्रति खासा उत्साह देखा गया। आइए जानें कि कहां-कहां बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान के प्रति अहम भूमिका निभाई है।
कांगड़ा: हिमाचल की कांगड़ा-चम्बा लोकसभा सीट पर रविवार को हो रहे मतदान को लेकर बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं में मतदान के प्रति खासा उत्साह देखा गया। आइए जानें कि कहां-कहां बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान के प्रति अहम भूमिका निभाई है।
इंदौरा के 87 वर्षीय चिंत राम ने बूथ नंबर-83 में बूथ का उद्घाटन कर पहला मतदान किया।
इंदौरा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं निवर्तमान सांसद शांता कुमार की मौसी 78 वर्षीय पुष्पा देवी ने मतदान किया।
कोटला के 96 वर्षीय कांशी राम ने किया 17वीं बार लोकसभा चुनाव में मतदान किया।
95 वर्षीय दिव्यांग गोरखु राम को वोट डलवाने के लिए ले जाते उनके परिजन।
ज्वाली विधानसभा के सिहूनी से 104 वर्षीय निक्की देवी ने मतदान किया।
102 वर्षीय विद्या देवी ठेहड़ू ने किया मतदान।
फतेहपुर 81 टुटवां के 98 वर्षीय मस्त राम ने अपना वोट डाला।
बनी बूथ-71 पर मतदान करने जाते 98 वर्षीय राशि सिंह।
उपमंडल फतेहपुर की पंचायत जगनोली की 101 वर्षीय बंतो देवी मतदान करते हुए।
डाडासीबा की 82 वर्षीय रामप्यारी अपने पति 84 वर्षीय अमरनाथ के साथ मतदान किया।
बनी बूथ-71 पर 102 वर्षीय वंती देवी ने मतदान किया।
देहरा विधानसभा क्षेत्र के बनखंडी बूथ नंबर-44 में 90 वर्षीय अंग्रेज देवी ने अपने बेटे और बहू के साथ मतदान किया।
नूरपुर क्षेत्र के सुलियाली निवासी 100 वर्षीय जसवंती देवी ने मतदान किया।
भटेहड़ पंचायत में 117 वर्षीय मांजो देवी ने मतदान किया।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के रोड़ी कोड़ी बूथ पर 105 वर्षीय प्रताप चंद मतदान करने के उपरांत बाहर आते हुए।
कौशल्या देवी ने तीन पीढ़ियों सहित किया मतदान
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत 5-सुल्याली मतदान केंद्र में चार पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया। हिमाचल सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता 50 वर्षीय सुमेश राज डोगरा ने अपनी 101 वर्षीय नानी कौशल्या देवी, 80 वर्षीय माता सुदेश शर्मा व 21 वर्षीय बेटी मृणाल के साथ मतदान किया।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निचला स्वाना में 106 वर्षीय प्रतापो देवी ने मतदान किया।
डाडासीबा की 90 वर्षीय संसार देवी का मतदान केंद्र पर बी.एल.ओ. राकेश शर्मा स्वागत करते हुए।
बैजनाथ उपमंडल के मढेंहड पंचायत के 111 वर्षीय राहु राम तथा उनकी 103 वर्षीय पत्नी धोनी देवी ने मतदान केंद्र में जाकर मतदान किया। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के सबसेेे अधिक उम्र के इस दंपति ने अपनी परंपरागत वेशभूषा में आकर मतदान मेंं भागीदारी दर्जज करवा कर लोगों को मतदान का संदेश दिया।