Edited By kirti, Updated: 24 Feb, 2019 01:19 PM
पी.टी.सी. चैनल पर प्रसारित होने वाले वॉयस ऑफ पंजाब कार्यक्रम के टॉप-5 में जगह बनाकर फाइनल में पहुंचे बिलासपुर जिला के गौरव कौंडल की किस्मत अब उनके हुनर से ज्यादा उसके चाहने वालों के हाथ में है।
बिलासपुर : पी.टी.सी. चैनल पर प्रसारित होने वाले वॉयस ऑफ पंजाब कार्यक्रम के टॉप-5 में जगह बनाकर फाइनल में पहुंचे बिलासपुर जिला के गौरव कौंडल की किस्मत अब उनके हुनर से ज्यादा उसके चाहने वालों के हाथ में है। दमदार आवाज की बदौलत प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे गौरव दर्शकों से मिलने वाले समर्थन के बल पर इस प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर सकते हैं।
गौरव के चाचा विजय कुमार ने गौरव के समर्थन में वोटिंग करने की अपील की है। बिलासपुर जिला के बडग़ांव के रहने वाले गौरव अपने चाचा के साथ बचपन से ही अपनी आवाज का जादू बिखेरते रहे हैं। पी.टी.सी. चैनल पर प्रसारित हो रहे वॉयस ऑफ पंजाब में गौरव ने 9 राऊंड पार कर फाइनल में प्रवेश किया है।
गौरव वर्ष 2014 में वॉयस ऑफ हिमालय का खिताब जीत चुके हैं। उनके दर्जनों गाने बाजार में आ चुके हैं। वहीं गौरव ने पंजाब केसरी से बात करते हुएदर्शकों व हिमाचल के लोगों से उन्हें मिल रहे सर्मथन के लिए धन्यवाद किया है व शुभकामनाओं के साथ वोट करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि वह 27 फरवरी तक पी.टी.सी. चैनल की वैबसाइट पर जाकर उन्हें वोट कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रांड फिनाले 1 मार्च को अमृतसर में लाइव होगा जिसके के लिए वह जालंधर में अपने कालेज में तैयारी करने में जुटे हुए हैं।