अब BCCI से भी होगी अनुराग की छुट्टी : विक्रमादित्य

Edited By Updated: 17 Dec, 2016 01:48 AM

virkramaditya singh  anurag thakur  bcci  leave

युवा कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कांगड़ा दौरे के दौरान जयसिंहपुर विधानसभा के पंचरुखी पहुंचे यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर झूठे आरोप लगाने वाले भाजपा के अनुराग ठाकुर की छुट्टी होने लगी है।

पंचरुखी/बैजनाथ: युवा कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कांगड़ा दौरे के दौरान जयसिंहपुर विधानसभा के पंचरुखी पहुंचे यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर झूठे आरोप लगाने वाले भाजपा के अनुराग ठाकुर की छुट्टी होने लगी है। झूठ के पैर नहीं होते। अभी तो अध्यक्ष पद से निकाला गया तथा अब अनुराग ठाकुर की बी.सी.सी.आई. से भी छुट्टी हो जाएगी। इस दौरान जयसिंहपुर विधानसभा के युवा विधायक यादविंद्र गोमा भी उपस्थित थे। 

कांग्रेस ने बिना भेदभाव के करवाया विकास
विक्रमादित्य ने कहा कि प्रदेश के विकास में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व कांग्रेस का अहम रोल रहा है। जनता भाजपा को डिलीट कर वीरभद्र सिंह को 7वीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर सत्ता सौपेंगी। कांग्रेस ने बिना किसी भेदभाव से पूरे प्रदेश का विकास करवाया है। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस युवा चेहरों को टिकट देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश से सौतेला व्यवहार करती है व 14वें वित्तायोग द्वारा प्रदेश सरकार को मिलने वाले पैसे को देने की बात करती है। इस मौके पर युवा विधायक यादविंद्र गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 7वीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं जिसका शंखनाद युवाओं ने कर दिया है। 

अरुण धूमल की बोलती क्यों बंद
विक्रमादित्य ने एक बयान में कहा कि हर बात की एक सीमा होती है और आज स्थिति यह है कि भाजपा के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह तक धूमल-अनुराग परिवार से कन्नी काटने लगे हैं। इस बात का कोई प्रमाण देने की जरूरत नहीं है क्योंकि अनुराग ठाकुर के अनुज अरुण धूमल जोकि किसी पद पर भी न होने के बावजूद पत्रकार सम्मेलनों में अपने साथ भाजपा के 2-2 विधायकों को अगल-बगल में जबरन बिठाते रहे हैं? आज अरुण धूमल अपने भाई को पद से हटाए जाने के बाद क्यों कोई टिप्पणी भी नहीं कर रहे हैं। आज उनकी बोलती क्यों बंद हो चुकी है। 

धूमल अपने परिवार के लिए बचाकर रखें भविष्यवाणियां 
विधानसभा की पंचायत माधोनगर उतराला में युवा कांग्रेस आपके द्वार मिशन रिपीट-2017 का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार धूमल यह भविष्यवाणी अपने परिवार के लिए बचा कर रखड्डे। जिस तरह उनके पुत्र अनुराग ठाकुर को युवा मोर्चा अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है व सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें सच बोलने के लिए कहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!