Edited By Vijay, Updated: 27 Dec, 2018 11:30 PM
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे पर निराशा व्यक्त करते हुए इसे सरकार की विफलता करार दिया है। प्रदेश भाजपा सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर आयोजित धर्मशाला की रैली पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि...
शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे पर निराशा व्यक्त करते हुए इसे सरकार की विफलता करार दिया है। प्रदेश भाजपा सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर आयोजित धर्मशाला की रैली पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश के लिए प्रधानमंत्री ने कोई घोषणा नहीं की और न ही कोई पैकेज मिला। पी.एम. ने केवल उन्हीं योजनाओं का बखान किया जो पूर्व यू.पी.ए. सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में शुरू की गई थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने जिस उम्मीद से भीड़ जुटाने का प्रयास किया था, वह सारी उम्मीद धरी की धरी रह गई।