Edited By Ekta, Updated: 18 Jun, 2018 01:04 PM
कांगड़ा दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने साफ किया है कि वह मंडी से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक इसको लेकर हाईकमान से उनकी कोई बात नहीं हुई है। इसलिए उन्होंने चुनाव लड़ने के बारे में अभी कुछ नहीं सोचा है लेकिन...
कांगड़ा (जिनेश): कांगड़ा दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने साफ किया है कि वह मंडी से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक इसको लेकर हाईकमान से उनकी कोई बात नहीं हुई है। इसलिए उन्होंने चुनाव लड़ने के बारे में अभी कुछ नहीं सोचा है लेकिन मंडी से तो वह बिल्कुल भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके साथ ही वीरभद्र सिंह ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ आगामी लोकसभा चुनावों में मजबूत उम्मीदवार देने की बात भी कही।
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के बारे में वीरभद्र सिंह ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि सुक्खू से उनकी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। उन्हें पद से हटाने ना हटाने का फैसला कार्यकर्ता करेंगे। उल्लेखनीय है कि वीरभद्र ने अपने दौरे के दौरान पहले कांगड़ा में महाराणा प्रताप की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की और उसके बाद उन्होंने धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में भी पहुंचे।