वीरभद्र सिंह की जयराम सरकार को चेतावनी, दम है तो एक भी स्कूल बंद करके दिखाओ

Edited By Vijay, Updated: 10 May, 2019 05:41 PM

virbhadra singh warn to jairam government

पुलिस लाइन झलेड़ा में आयोजित कांग्रेस की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश में शिक्षा के उत्थान के लिए स्कूल खोले गए लेकिन जयराम सरकार अब इनको बंद करने पर तुली हुई है।

ऊना (सरोज): पुलिस लाइन झलेड़ा में आयोजित कांग्रेस की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश में शिक्षा के उत्थान के लिए स्कूल खोले गए लेकिन जयराम सरकार अब इनको बंद करने पर तुली हुई है। जयराम सरकार का कहना है कि वीरभद्र सरकार ने जरूरत से ज्यादा स्कूल खोल दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जयराम सरकार में दम है तो एक भी स्कूल बंद करके दिखाए और फिर देखें कैसा भूचाल आता है।

देश की जनता मोदी सरकार से तंग

उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार से तंग है क्योंकि मोदी ने जनता को केवल सब्जबाग ही दिखाए व झूठे वायदे किए हैं। तथाकथित विकास और झूठी उपलब्धियां गिनवाई हैं। यहां तक कि झूठे आंकड़े पेश किए हैं लेकिन देश की जनता शिक्षित है और झूठ को एकदम से पकड़ लेती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा कांग्रेस सरकार के समय पूर्व पी.एम. स्व. इंदिरा गांधी ने दिया था और इसी दर्जे के बाद हिमाचल के विकास को गति मिली थी। आज भी हिमाचल कांग्रेस की नीतियों के चलते कई मामलों में देश के अन्य राज्यों से आगे है।

पिता को नहीं मिली जीत तो अब बेटा भी हारेगा : रामलाल

इस दौरान हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेसी प्रत्याशी ठाकुर रामलाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी अनुराग ठाकुर पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंचों से यहां के सांसद अनुराग ठाकुर अभद्र टिप्पणियां करते हैं जोकि देवभूमि की संस्कृति नहीं है। ऐसी बातों से सिर शर्म से झुक जाता है। उन्होंने कहा कि जनता अब पूछ रही है कि अनुराग के पूरे कार्यकालों में एम.पी. लैड का रुपया आखिर कहां गया? इस पर अनुराग जनता को जवाब नहीं दे पा रहे हैं। एम.पी. लैड के रुपयों की बंदरबांट में बड़ा घोटाला हुआ है जिसकी जांच होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अनुराग को पिता के नाम पर वोट पड़ते रहे हैं लेकिन जब पिता को ही जीत हासिल नहीं हुई तो बेटे को भी जनता सत्ता से बाहर करेगी। उन्होंने कहा कि देश को गांधीवादी विचारधारा का जरूरत है न कि नत्थुराम गोडसे की प्रवृत्ति वाले लोगों की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!