वीरभद्र का BJP पर वार, बोले-देश को जुमलेबाजी से मुक्ति दिलाने का समय आ गया

Edited By Vijay, Updated: 12 May, 2019 09:52 PM

virbhadra singh target on bjp

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अब देश को जुमलेबाजी से मुक्त करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी कार्यकत्र्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता से काम करना चाहिए। वीरभद्र सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सुन्नी में...

शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अब देश को जुमलेबाजी से मुक्त करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी कार्यकत्र्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता से काम करना चाहिए। वीरभद्र सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सुन्नी में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने लोगों के हितों की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जहां पर विकास कार्य छोड़कर गई थी, वहां से विकास की गति आगे नहीं बढ़ रही है।

पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में काम करें कार्यकर्ता

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में काम करना चाहिए क्योंकि टिकट किसी एक को ही मिल सकता है, ऐसे में यदि किसी को टिकट न मिलने के कारण घर में नहीं बैठना चाहिए। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की एकजुटता से भाजपा परेशानी में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज सभी कांग्रेस नेता एकजुट हैं।

केंद्र में सहयोगी दलों के साथ सरकार बनाएगी कांग्रेस : पाटिल

वहीं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने दावा किया है कि देश में कांग्रेस पार्टी सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही है। रजनी पाटिल यहां पार्टी पदाधिकारियों से बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!