Edited By Ekta, Updated: 28 Jan, 2019 05:07 PM
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत में अब काफी सुधार आ गया है। डॉक्टर लगातार उनकी देखरेख कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीरभद्र को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी जिसके चलते रविवार को उन्हें आईजीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उनके...
शिमला (राजीव): हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत में अब काफी सुधार आ गया है। डॉक्टर लगातार उनकी देखरेख कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीरभद्र को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी जिसके चलते रविवार को उन्हें आईजीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उनके सभी टेस्ट किए गए है जोकि ठीक हैं। लेकिन वह आज भी अस्पताल में रहेंगे। मंगलवार को शायद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। इस बात की पुष्टि आईजीएमसी के एमएस डॉ जनक राज ने की है।