वीरभद्र सिंह ने ज्वालामुखी मां के दरबार में अपना शीश नवाया

Edited By kirti, Updated: 16 Jun, 2018 01:38 PM

virbhadra singh in the court of the volcano mother

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार सुबह मां ज्वाला के चरणों में अपना शीश नवाया। इस बीच उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर मां ज्वाला का आशिर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के पुजारी की ओर से उन्हें चुनरी व सिरोपा प्रदान किया गया। इसके साथ कांग्रेस के...

ज्वालामुखी: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार सुबह मां ज्वाला के चरणों में अपना शीश नवाया। इस बीच उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर मां ज्वाला का आशिर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के पुजारी की ओर से उन्हें चुनरी व सिरोपा प्रदान किया गया। इसके साथ कांग्रेस के पूर्व स्थानीय विधायक संजय रत्न सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ज्वालाजी विश्राम गृह पहुंचे व उन्होंने ब्रेकफास्ट किया। उन्होंने कांग्रेस के आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए धर्मशाला में जा रहे हैं, इस बीच वह बीते रोज शाम के समय ज्वालाजी पहुंचे हुए थे। इस बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक व कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के यहां पहुचने पर जोरदार स्वागत किया। सुरक्षा की दृष्टि से डी.एस.पी. ज्वालाजी योगेश दत्त जोशी सहित पुलिस थाना ज्वालाजी को टीम भी यहां मौजूद रही।  

PunjabKesari
ज्वालाजी के पूर्व विधायक संजय रत्न व पूर्व सी एम वीरभद्र सिंह में इस मुलाकात के दौरान तकरीबन 20 मिंट तक गुप्तगु हुई। बताया जा रहा है कि ये गुप्तगु लोकसभा चुनावों के मद्देनजर व कांग्रेस में बढ़ती गुटबाजी को लेकर हुई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!