Edited By Ekta, Updated: 19 Apr, 2019 10:23 AM
वीरभद्र सिंह ने जल्द ही मंडी में भी चुनाव प्रचार करने का दावा किया। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने ऊना दौरे के दौरान गुरुवार देर रात श्री राधा कृष्ण मंदिर में माथा टेका और मंदिर के संस्थापक बाबा बाल जी महाराज से मुलाकात की। इस दौरान नेता...
ऊना (अमित): वीरभद्र सिंह ने जल्द ही मंडी में भी चुनाव प्रचार करने का दावा किया। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने ऊना दौरे के दौरान गुरुवार देर रात श्री राधा कृष्ण मंदिर में माथा टेका और मंदिर के संस्थापक बाबा बाल जी महाराज से मुलाकात की। इस दौरान नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे। ऊना में मीडिया से बात करते हुए वीरभद्र ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल की अधिकतर सीटों पर नए उम्मीदवार उतारे हैं। बाबजूद इसके हिमाचल में कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत है।
उन्होंने माना कि भाजपा ने बहुत पहले से ही प्रचार शुरू कर दिया था लेकिन कांग्रेस प्रचार में देरी से उतरी है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि अब कांग्रेस का प्रचार तेज गति से चल रहा है। वहीं भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती की विवादित टिप्पणियों पर बोलते हुए वीरभद्र ने कहा कि भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वीरभद्र सिंह ने कहा कि किसी भी दल के नेता को ऐसे ब्यान देना शोभा नहीं देता। वहीं वीरभद्र सिंह ने जल्द ही मंडी लोकसभा क्षेत्र में भी चुनाव प्रचार शुरू करने का दावा किया है।