Edited By Punjab Kesari, Updated: 11 Jan, 2018 07:31 PM
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि उनकी सरकार के समय बनी एक्साइज पॉलिसी को रद्द कर कोई एटम बम नहीं फोड़ा है।
धर्मशाला: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि उनकी सरकार के समय बनी एक्साइज पॉलिसी को रद्द कर कोई एटम बम नहीं फोड़ा है। जयराम सरकार द्वारा कांग्रेस सरकार की एक्साइज पॉलिसी को रद्द करते हुए उसकी जांच करवाने के फैसले पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए पूर्व सी.एम. ने कहा कि सरकार जो चाहे वह कर सकती है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय जो एक्साइज पॉलिसी बनी थी, उससे प्रदेश को कोई भी नुक्सान नहीं हुआ बल्कि इससे फायदा ही हुआ है। पूर्व सी.एम. ने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।