Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Jun, 2017 04:07 PM
नगर निगम चुनावों को लेकर एक तरफ जहां मतदान हो रहा है वहीं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस पर कोंग्रेस के काबिज होने का दावा किया है।
शिमला (विकास शर्मा): नगर निगम चुनावों को लेकर एक तरफ जहां मतदान हो रहा है वहीं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस पर कोंग्रेस के काबिज होने का दावा किया है। वह इन चुनावों में जीत को लेकर पूरी तरफ से आश्वस्त नजर आए। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस अपने दम पर नगर निगम पर काबिज होगी और मेयर-डिप्टी मेयर कांग्रेस का बनेगा। यह बात उन्होंने अपने निजी आवास हॉली लॉज में मीडिया से अनौपचारिक मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने कहा कि चुनाव के प्रचार के दौरान जो माहौल उन्होंने देखा है, उससे वे पूरी तरह आश्वास्त हैं कि चुनाव में कांग्रेस ही जीतेगी।
लोग विकास को दे रहे वोट
उधर, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने विकास के नाम पर वोट मांगें हैं और लोग विकास को वोट दे रहे हैं। उनका कहना था कि मतदाताओं में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के प्रति उत्साह है। वीरभद्र ने कहा कि बीजेपी ने पीएम मोदी के नाम पर वोट मांगे हैं और जनता उनके झांसे में नहीं आई है।
प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य ने डाला वोट
हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का वोट रामपुर में है जिसके चलते वह नगर निगम में अपना वोट नहीं डाल सके। लेकिन उनकी धर्मपत्नी और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने भी जाखू वार्ड में अपना वोट डाला। दोनों ने ही 12 बजे के करीब अपने आवास हॉलीलोज से मतदान के लिए निकले। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता उनके साथ मौजूद रहे और उन्होंने कोंग्रेस के काबिज होने की बात कही।