यहां डंपिंग साइट के विरोध में ग्रामीणों ने फिर बुलंद की आवाज, भूख हड़ताल की दी चेतावनी

Edited By Vijay, Updated: 01 Apr, 2021 08:13 PM

villagers protest against dumping site

सुधेड़ डंपिंग साइट का मसला एक बार फिर गरमाने लगा है। स्थानीय लोगों ने फिर इस डंपिंग साइट के विरोध में आवाज बुलंद कर दी है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि इस डंपिंग साइट को जल्द ही शिफ्ट नहीं किया गया तो वह साइट के मुख्य गेट पर धरना देंगे। इसके साथ ही...

धर्मशाला (कर्मपाल): सुधेड़ डंपिंग साइट का मसला एक बार फिर गरमाने लगा है। स्थानीय लोगों ने फिर इस डंपिंग साइट के विरोध में आवाज बुलंद कर दी है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि इस डंपिंग साइट को जल्द ही शिफ्ट नहीं किया गया तो वह साइट के मुख्य गेट पर धरना देंगे। इसके साथ ही नगर निगम का जो कूड़ा-कर्कट यहां फैंका जाता है, उसे भी नहीं फैंकने देंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जरूरत हुई तो वह भूख हड़ताल भी कर सकते हैं। भागेश्वरी महिला मंडल की प्रधान सुनीता ठाकुर, संतोष धीमान, रक्षा देवी, तृप्ता देवी व सपना देवी सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि सुधेड़ में डंपिंग साइट के मसले को काफी समय से सरकार व प्रशासन के ध्यान में लाया जा रहा है लेकिन अभी तक इस मसले को सुलझाया नहीं गया।

डंपिंग साइट से उठती बदबू ने जीना किया दुश्वार

उन्होंने कहा कि डंपिंग साइट के कारण आसपास के गांवों के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। यहां बदबू का आलम रहता है जिससे लोगों को भयंकर बीमारियों के फैलने का भी डर सताता रहता है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अब नगर निगम के चुनाव होने हैं और जो भी पार्षद चुने जाएंगे वे उनकी समस्या का हल करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि डंपिंग साइट को शिफ्ट नहीं किया जाता है तो मजबूरन उन्हें धरना व भूख हड़ताल जैसे सख्त कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा।

जल स्रोत भी हो रहे प्रदूषित

भागेश्वरी महिला मंडल की सदस्यों ने बताया कि डंपिंग साइट के नीचे पानी के स्रोत हैं। उन्होंने बताया कि डंपिंग साइट के कारण यह स्रोत भी प्रदूषित हो गया है। उन्होंने बताया कि उक्त स्रोत के पानी का प्रयोग लोग अपनी जरूरतों व खेती आदि के लिए करते हैं। साथ ही पशु भी इस स्रोत का पानी पीते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदूषित पानी से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।  उन्होंने बताया कि कचरे का एक बड़ा पहाड़ बन गया है और उसमें कब भू-स्खलन हो जाए कोई नहीं जानता।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!