Edited By Vijay, Updated: 18 Jan, 2019 03:25 PM
बीते कल हुई कांग्रेस कार्यालय में झड़प को कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की चौड़ा मैदान में हुई रैली को देखकर प्रदेश की भाजपा सरकार सोची-समझी साजिश के तहत इस घटना को अंजाम देकर कांग्रेस...
शिमला (योगराज/राजीव): बीते कल हुई कांग्रेस कार्यालय में झड़प को कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की चौड़ा मैदान में हुई रैली को देखकर प्रदेश की भाजपा सरकार सोची-समझी साजिश के तहत इस घटना को अंजाम देकर कांग्रेस पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि इस विषय पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और और प्रदेश के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से शिकायत कर मामले की जांच की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन में भाजपा के लोगों की भर्तियां की जा रही हैं जिस वजह से पार्टी के अंदर इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने इंटक के अध्यक्ष बबलू पंडित को भाजपा का कार्यकर्ता बताया।
भाजपा ने आई.जी.एम.सी. का किया भगवाकरण
उन्होंने भाजपा पर प्रदेश की सरकारी संस्थाओं के भगवाकरण करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आई.जी.एम.सी. अस्पताल के एम.एस. आर.एस.एस. की शाखाओं में जाते हैं और आई.जी.एम.सी. अस्पताल का भगवाकरण किया जा रहा है। अस्पताल की दीवारों को भगवा पेंट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में नई किस्म की परंपराएं शुरू कर रही है जोकि सही नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और स्वास्थ्य मंत्री से इस विषय पर कार्यवाही की मांग की है।