विक्रमादित्य सिंह को मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव पारित

Edited By Ekta, Updated: 08 Dec, 2018 01:26 PM

vikramaditya singh from mandi parliamentary constituency passed

ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने बैठक में विधायक विक्रमादित्य सिंह को मंडी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव को पारित कर प्रदेश कांग्रेस पार्टी को भेजने का फैसला लिया गया। यह जानकारी ब्लॉक प्रवक्ता...

रामपुर बुशहर (नोगल): ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने बैठक में विधायक विक्रमादित्य सिंह को मंडी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव को पारित कर प्रदेश कांग्रेस पार्टी को भेजने का फैसला लिया गया। यह जानकारी ब्लॉक प्रवक्ता अनिरुद्ध सिंह बिष्ट ने दी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस की बैठक मंडलाध्यक्ष ज्ञान सिंह मेहता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी व जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रेटका ने शिरकत की।

ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने बूथ स्तर पर कांग्रेस कमेटी का किया गठन 

बैठक को सम्बोधित करते हुए ज्ञान मेहता ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने बूथ स्तर पर कांग्रेस कमेटी का गठन कर दिया है, जिसकी सूची आज सभी जोन प्रभारियों ने मंडल अध्यक्ष को सौंप दी है, ताकि आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए अहम रणनीति तैयार की जा सके। इस बैठक में आए लोगों को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रभारी ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार का पूरा ध्यान तबादलों की ओर है तथा विकास के नाम पर जो पूर्व प्रदेश कांग्रेस सरकार ने विकास के कार्य किए थे, उन कार्यों को पूरा करने मे भी असमर्थ है।

आए दिन प्रदेश में नशे की तस्करी बढ़ रही

उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज हमारे शांतिपूर्ण प्रदेश में भाजपा के नुमाइंदों के सामने कानून व्यवस्था चरमरा गई है। आए दिन प्रदेश में नशे की तस्करी बढ़ रही है, जिसके कारण हमारे प्रदेश की युवा पीढ़ी का आने वाला कल खतरे में है। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2019 के आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही एस.सी. सैल का भी ब्लाक कांग्रेस रामपुर द्वारा गठन किया जाएगा, जिसकी चुनाव प्रक्रिया मंडल के समक्ष सर्वसहमति से होगी। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की सूची लेकर घर-घर वोट मांगेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!