Edited By Vijay, Updated: 16 Jul, 2022 10:43 PM
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने रोहड़ू में स्थानीय भाजपा नेत्री पर टिप्पणी करने के थोड़े समय बाद ही माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी स्थानीय नेतृत्व पर थी तथा संयोग से वहां भाजपा का नेतृत्व महिला कर रही है।
शिमला (कुलदीप): कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने रोहड़ू में स्थानीय भाजपा नेत्री पर टिप्पणी करने के थोड़े समय बाद ही माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी स्थानीय नेतृत्व पर थी तथा संयोग से वहां भाजपा का नेतृत्व महिला कर रही है। रोहड़ू से शिमला पहुंचे विक्रमादित्य सिंह अपने आवास हॉलीलॉज में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि भाजपा नेत्रियां प्रदेश में वर्तमान सरकार के समय हुए 1500 दुष्कर्म पर भी टिप्पणी करतीं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के संस्कार ऐसे नहीं हैं कि वह किसी महिला के प्रति ऐसी टिप्पणी करें और यदि उनकी जुबान से अचानक ऐसे शब्द निकल गए हैं तो इसके लिए माफी मांगते हैं।
विक्रमादित्य व प्रतिभा सिंह महिलाओं से माफी मांगें : पायल
उधर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य ने कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह की तरफ से रोहड़ू में की गई टिप्पणी पर तुरंत माफी मांगने को कहा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस तरह की नकारात्मक टिप्पणी करना कांग्रेस नेताओं की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह उस परिवार से आते हैं, जहां से वीरभद्र सिंह ने प्रदेश का 6 बार नेतृत्व किया है। ऐसे में उनको ऐसी टिप्पणी करना शोभा नहीं देता।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here