Edited By Ekta, Updated: 18 Oct, 2018 10:47 AM
विधानसभा क्षेत्र शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह को बर्थ-डे की बधाई देने वालों का उनके निजी आवास होलीलॉज में बुधवार को समर्थकों का तांता लगा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह अपने पिता की भांति प्रदेश के लोगों के सुख-दु:ख में हमेशा साथ...
शिमला: विधानसभा क्षेत्र शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह को बर्थ-डे की बधाई देने वालों का उनके निजी आवास होलीलॉज में बुधवार को समर्थकों का तांता लगा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह अपने पिता की भांति प्रदेश के लोगों के सुख-दु:ख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक होने के नाते प्रदेश के विकास के प्रति वह हमेशा समर्पित रहेंगे। सुबह से ही होलीलॉज में उनको बधाई देने वालों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी।
कुछ कांग्रेस विधायक भी उन्हें बधाई देने होलीलॉज पहुंचे। इनमें विनय शर्मा, आशीष बुटेल व मोहन लाल ब्राक्टा सहित अन्य शामिल हैं। इसके साथ ही युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एन.एस.यू्.आई.,सेवादल व इंटक के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई दी। विक्रमादित्य सिंह के जन्मदिवस पर घणाहट्टी में एक संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।