पंचायत में पिटाई मामले ने पकड़ा तूल, पीड़ित लड़कों ने DSP से लगाई न्याय की गुहार

Edited By Vijay, Updated: 20 Sep, 2018 09:14 PM

victim boys demand justice from dsp

पांवटा विकास खंड के पीपलीवाला पंचायत में 2 लड़कों की चप्पलों से पिटाई, मुर्गा बनाना और मुंह काला करने का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले में आक्रोशित दोनों लड़कों ने डी.एस.पी. पांवटा साहिब प्रमोद चौहान के पास न्याय की गुहार लगाई है।

पांवटा साहिब: पांवटा विकास खंड के पीपलीवाला पंचायत में 2 लड़कों की चप्पलों से पिटाई, मुर्गा बनाना और मुंह काला करने का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले में आक्रोशित दोनों लड़कों ने डी.एस.पी. पांवटा साहिब प्रमोद चौहान के पास न्याय की गुहार लगाई है। लड़कों और उनके परिजनों का कहना है कि लड़की के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई थी। एक मजाकिया वीडियो में महज लड़की का नाम लिया गया था। इसकी उन्हें इतनी बुरी सजा दी गई।
PunjabKesari
पंचयात पर कार्रवाई होना माना जा रहा तय
इस मामले में पंचायत की भी खासी फजीहत हो रही है। लड़कों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के बाद पंचयात पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। दरअसल पंचायत ने इस मामले में जो समझौतानामा लिखा है उसमें भी लड़की से छेड़छाड़ का कहीं कोई जिक्र नहीं है और न ही इस मामले का कोई चश्मदीद गवाह है, ऐसे में 17 और 18 साल के दोनों युवकों की पिटाई और मुंह कला करना पंचयात की खाप सोच को दर्शाता है जबकि इस मामले में पीड़ित लड़कों का कहना है कि जब लड़की से छेड़छाड़ की बात कही जा रही है तब वो वहां थे ही नहीं।
PunjabKesari
लड़के की माता का बिगड़ा स्वास्थ्य
इस मामले में पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दूसरी ओर इस जिल्लत और बच्चों की पिटाई से दुखी एक लड़के की माता का स्वास्थ्य बिगड़ गया है, जिस कारण उसे एक दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। एक युवक की मां और दूसरे युवक की बहन भी डी.एस.पी. के समक्ष पेश हुईं थीं। लड़कों ने उनके साथ हुए अन्याय की दास्तान पुलिस अधिकारी को सुनाई। डी.एस.पी. ने इस संबंध में बताया कि शिकायत के अनुसार कर्रवाई की जाएगी।
PunjabKesari
कुछ शरारती तत्वों ने की शर्मनाक हरकत
हालांकि मामले में पंचायत प्रधान ने कहा कि लड़कों को थोड़ी सी सजा देने के बाद मामला निपटा दिया गया था लेकिन बाद में कुछ शरारती तत्वों ने उनके साथ यह शर्मनाक हरकत की। इसका उन्हें खेद है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!