Edited By Vijay, Updated: 16 Nov, 2019 11:10 PM
सोलन के एक युवा नेता की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर गलत संदेश भेजने पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष भरत साहनी ने सदर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई...
सोलन (ब्यूरो): सोलन के एक युवा नेता की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर गलत संदेश भेजने पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष भरत साहनी ने सदर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसे एक मित्र ने जानकारी दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फोटो लगाकर फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है और वह लोगों को गलत संदेश भेज रहा है।
इस संबंध में भरत साहनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से कोई अज्ञात व्यक्ति इस प्रकार की हरकत कर रहा है। उधर, एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।