बैंक खातों से 13 लाख उड़ाने वाला शातिर झारखंड से गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 15 Dec, 2019 06:46 PM

vicious arrested in online fraud case

कुल्लू पुलिस ने 13 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी मामले के शातिर को झारखंड से दबोचा है। पुलिस को 2 मामलों में उसकी तलाश थी। बताया जा रहा है कि उक्त शातिर भोलेभाले लोगों को कॉल कर उनका ओटीपी नबंर मांगता था।

कुल्लू (दिलीप): कुल्लू पुलिस ने 13 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी मामले के शातिर को झारखंड से दबोचा है। पुलिस को 2 मामलों में उसकी तलाश थी। बताया जा रहा है कि उक्त शातिर भोलेभाले लोगों को कॉल कर उनका ओटीपी नबंर मांगता था। भोलेभाले लोग इसके झांसे में आकर ओटीपी बता देते थे, उसके बाद उनके बैंक खातों को यह साफ कर देता था। शातिर की पहचान रवि दास (30) निवासी मधुबनी, डाकघर छोटा अंबोन्ना गोपालगंज, जिला धनबाद के रूप में हुई है।

एसपी कुल्लूू गौरव सिंह ने बताया कि थाना कुल्लू के तहत 3 लाख और निरमंड में 10 लाख की ऑनलाइन ठगी हुई थी। दोनों मामलों में डीएसपी शक्ति सिंह के नेतृत्व में टीम जांच कर रही थी। पुलिस ने शातिर की लोकेशन को टे्रस किया और उसके बाद झारखंड का रुख किया। यहां शातिर को टीम ने उसके ससुराल से गिरफ्तार किया है। वह कुछ दिन से वहीं पर रह रहा था। उसके पास एक मोबाइल हैंडसैट पाया गया, जिसका आईएमईआई नंबर वही मिला, जिससे कॉल की जाती रही।

पुलिस टीम शातिर को गिरफ्तार कर झारखंड न्यायालय में पेश कर 6 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर कुल्लू ले आई है। एसपी ने बताया उक्त शातिर लोगों से ठगे गए पैसे को नकली पेटीएम अकाऊंट में ट्रांसफर करता और कुछ पैसे निकाल कर अलग-अलग खातों में जमा करवाता था, साथ ही बड़े बाजारों में महंगी शॉपिंग भी किया करता था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!