Edited By kirti, Updated: 10 Dec, 2019 11:30 AM
नगर परिषद ऊना के पास 180 के करीब रेहड़ी-फहड़ी वाले पंजीकृत है वहीँ दर्जनों रेहड़ी-फड़ी वाले अवैध रूप से ऊना शहर में काम कर रहे है। नगर परिषद ने रेहड़ी-फहड़ी वालों को हाइवे से हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थापित करने के लिए ट्रक यूनियन के नजदीक वेंडिंग जोन...
ऊना(अमित): नगर परिषद ऊना के पास 180 के करीब रेहड़ी-फहड़ी वाले पंजीकृत है वहीँ दर्जनों रेहड़ी-फड़ी वाले अवैध रूप से ऊना शहर में काम कर रहे है। नगर परिषद ने रेहड़ी-फहड़ी वालों को हाइवे से हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थापित करने के लिए ट्रक यूनियन के नजदीक वेंडिंग जोन चिन्हित किया था लेकिन आज दिन तक वहां वेंडिंग जोन स्थापित नहीं हो पाया है। हालांकि कुछ समय पूर्व नगर परिषद ने इस स्थान पर रेहड़ी मार्किट कमिंग सून का बोर्ड तो लगाया था लेकिन अब उस स्थान से बोर्ड भी हटा दिया गया है।
नगर परिषद की लेट लतीफी के चलते शहर में दिनभर रेहड़ियां शहर के हाइवे पर खड़ी रहती है, जिसपर खरीददारी करने के लिए लोग भी हाइवे पर ही अपनी गाड़ियां खड़ी कर देते है जिससे हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से वेंडिंग जोन को शीघ्र शुरू करने की गुहार लगाई है। वहीं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विजय राय ने माना की ऊना शहर के लिए काफी समय से वेंडिंग जोन स्वीकृत है और इसके लिए डीपीआर प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। विजय राय ने कहा कि डीपीआर प्रक्रिया के बाद जल्द ही वेंडिंग जोन स्थापित करके 100 रेहड़ी फड़ी वालो को उस स्थान पर बसाया जाएगा।