BRO की मेहनत लाई रंग, 2 दिन बाद रोहतांग दर्रे पर दौड़े वाहन

Edited By Vijay, Updated: 13 Apr, 2018 06:47 PM

vehicles run after two days on rohtang pass

देशी-विदेशी सैलानियों को गर्मियों में बर्फ के दीदार करवाने वाला 13050 फुट ऊंचा रोहतांग दर्रा बहाल हो गया है। 60 घंटे बाद रोहतांग दर्रा वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है।

मनाली: देशी-विदेशी सैलानियों को गर्मियों में बर्फ के दीदार करवाने वाला 13050 फुट ऊंचा रोहतांग दर्रा बहाल हो गया है। 60 घंटे बाद रोहतांग दर्रा वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। बुधवार सुबह भारी बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रे में वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। बी.आर.ओ. के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार शाम 4 बजे दोनों दर्रो को जोड़ दिया और वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। बी.आर.ओ. के 2 ट्रक दर्रा पार कर कोकसर जा पहुंचे। वन-वे के चलते जिस दिन बर्फबारी हुई थी उस दिन मनाली से लाहौल के लिए वाहनों के जाने की बारी थी। अब शनिवार को भी मनाली की ओर से वाहन लाहौल जाएंगे जबकि वाहनों का काफिला रविवार को लाहौल से मनाली की ओर आएगा। 
PunjabKesari

दर्रा पार करने वालों की बढ़ी संख्या
रोहतांग दर्रा बंद होने जाने से दोनों ओर से दर्रा पार करने वालों की संख्या बढ़ गई है। हजारों लोगों ने अपने जरूरी काम से दर्रे के आर-पार करना है। एच.आर.टी.सी. ने भी बुधवार से बस सेवा शुरू कर दी थी लेकिन बर्फबारी हो जाने से बस को मनाली से वापस करना पड़ा था। एच.आर.टी.सी. केलांग के आर.एम. मंगल चंद मानेपा ने बताया कि सड़क की स्थिति बेहतर हुई तो शनिवार से बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। मनाली एस.डी.एम. रमन घरसंगी ने बताया कि वाहन बुधवार को मनाली से लाहौल जा रहे थे लेकिन बर्फबारी से रोहतांग बंद हो गया था। उन्होंने बताया कि दर्रा बहाल होते ही शनिवार को मनाली की ओर से ही वाहन लाहौल जाएंगे।


रोहतांग दर्रे में सड़क किनारे से भी हटाई जाएगी बर्फ 
कमांडर सीमा सड़क संगठन कर्नल ए.के. अवस्थी ने बताया कि बी.आर.ओ. ने मनाली-केलांग मार्ग से बर्फ हटाकर मार्ग वाहनों के लिए खोल दिया था। बुधवार को रोहतांग दर्रे में डेढ़ फुट से अधिक बर्फबारी हुई थी, जिससे दर्रा वाहनों के लिए बंद हो गया था। बी.आर.ओ. के जवानों ने एक बार फिर कड़ी मेहनत करते हुए ब्यास नाला से रोहतांग और कोकसर से रोहतांग तक 2 दिनों में बर्फ हटाने का कार्य पूरा कर दर्रा वाहनों के लिए बहाल कर दिया। रोहतांग दर्रे में सड़क किनारे से भी बर्फ हटाई जाएगी ताकि दोनों ओर से वाहन दर्रे को आर-पार कर सकें। बी.आर.ओ. ने लेह मार्ग बहाली को भी गति दे दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!