वैली ब्रिज शीघ्र बहाल नहीं हुआ तो बढ़ सकती हैं दिक्कतें, पढ़ें पूरी खबर

Edited By kirti, Updated: 06 Oct, 2018 11:50 AM

valley bridge soon not restored so can the problems

रोहतांग मार्ग पर मनाली में ब्यास पर बना वैली ब्रिज शीघ्र बहाल नहीं हुआ तो पर्यटन नगरी मनाली की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इस पुल के ठीक न होने से पुराने वैली ब्रिज पर वाहनों का बोझ बढ़ गया है। अगर इस पुल को समय पर बहाल नहीं किया तो दिक्कतें और बढ़ सकती...

मनाली : रोहतांग मार्ग पर मनाली में ब्यास पर बना वैली ब्रिज शीघ्र बहाल नहीं हुआ तो पर्यटन नगरी मनाली की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इस पुल के ठीक न होने से पुराने वैली ब्रिज पर वाहनों का बोझ बढ़ गया है। अगर इस पुल को समय पर बहाल नहीं किया तो दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। 23 सितम्बर को ब्यास पर आई बाढ़ से मनाली का वैली ब्रिज भी क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसकी सप्ताह बाद भी किसी ने सुध नहीं ली है। 


इस पुल की हालांकि फाऊंडेशन सुरक्षित है लेकिन किनारे से डंगा बाढ़ में बह गया है। वाहन चालकों प्रीतम, अनुराग और रोहित ने बताया कि 2 सप्ताह बीत जाने के बाद भी न ही एन.एच.ए.आई. और न ही प्रशासन ने इस समस्या के समाधान को गंभीरता दिखाई है। इन वाहन चालकों का कहना है कि वाहनों की संख्या बढऩे से पुराने पुल पर बोझ 3 गुना बढ़ गया है। सभी भारी भरकम वाहन पुराने पुल से होकर ही आ-जा रहे हैं। वैली ब्रिज एन.एच.ए.आई. के अंडर है जबकि सड़क की देखरेख बी.आर.ओ. करता है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!