Edited By Ekta, Updated: 08 Oct, 2018 04:54 PM
पांवटा साहिब में एक 17 वर्षीय लड़की की आर्मी क्वार्टर की छत से गिरकर मौत हो गई। सोमवार सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि मृतक लड़की (प्रियंका) लखनऊ की बताई जा रही है। लिहाजा युवती के परिजनों को सूचित...
पांवटा (रोबिन): पांवटा साहिब में एक 17 वर्षीय लड़की की आर्मी क्वार्टर की छत से गिरकर मौत हो गई। सोमवार सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि मृतक लड़की (प्रियंका) लखनऊ की बताई जा रही है। लिहाजा युवती के परिजनों को सूचित कर दिया है। मृतक को पांवटा सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने चेक करने के बात मृत घोषित कर दिया। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।