अनोखा मंदिर जिसका पश्चिम में है द्वार, कभी घूमता था एक स्तंभ पर, जानिए रोचक तथ्य (PICS)

Edited By Ekta, Updated: 23 Sep, 2019 02:26 PM

unique temple with gate in west

हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि इस पर देवी-देवताओं की कृपा है। पूरे प्रदेश में प्रस्‍तर और काष्‍ठ के मंदिर बने हुए हैं। यहां की समृद्ध संस्‍कृति और परंपराओं की वजह से यह प्रदेश अद्धितीय है। हिमाचल प्रदेश लोकगाथाओं और...

चंबा: हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि इस पर देवी-देवताओं की कृपा है। पूरे प्रदेश में प्रस्‍तर और काष्‍ठ के मंदिर बने हुए हैं। यहां की समृद्ध संस्‍कृति और परंपराओं की वजह से यह प्रदेश अद्धितीय है। हिमाचल प्रदेश लोकगाथाओं और सौंदर्य की भूमि है। यहां मंदिर खुद के अंदर कई ऐतिहासिक और रहस्यमयी घटनाएं समेटे हुए हैं।
PunjabKesari

मंदिरों के निर्माण को लेकर जुडी दंत कथाएं हो या फिर निर्माण में इस्तेमाल की गई बेहतरीन कारीगरी, हर किसी को अपनी ओर आर्कषित करती है। ऐसे ही एक मंदिर के बारे में हम आपको कुछ रहस्य बताते हैं। जिसे पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे।  
PunjabKesari

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छतराड़ी में स्थित मां शिव शक्ति का मंदिर ऐसा है, जो कभी एक स्तंभ कर घूमता था। मंदिर से जुड़ा एक रोचक तथ्य यह है कि यह संभवता देश का ऐसा पहला मंदिर है, जिसका प्रवेश द्वार पश्चिम दिशा है। बता दें कि यह जिला से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित छतराड़ी गांव में स्थित है। इस प्रसिद्ध शिव शक्ति मंदिर से जुड़ी यह एतिहासिक घटना है।  
PunjabKesari

जानिए कैसे हुआ था मंदिर का निर्माण

प्रसिद्व शिव शक्ति मंदिर छतराड़ी का निर्माण 780 ई पूर्व में हुआ था। मंदिर का निर्माण गोगा नामक मिस्त्री ने किया था। हैरानी की बात यह है कि मंदिर का निर्माण करने वाले गोगा मिस्त्री का केवल एक ही हाथ था। मां के आर्शीवाद से कारीगर ने मंदिर को चार-चांद लगा दिए। निर्माण पूरा होने पर कारीगर ने मोक्ष प्राप्ति की इच्छा जाहिर की थी। दरअसल मिस्त्री छत से गिर गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।
PunjabKesari

लकड़ी से बना है मंदिर  

मंदिर का निर्माण लकड़ी से हुआ है। शायद ही कोई भाग ऐसा हो, जहां पर पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा मंदिर के अंदर दीवारों पर बनाई गई पेंटिंग भी मंदिर में आर्कषण का केंद्र बनी हुई है। मां के आदेश पर गुगा कारीगर ने मंदिर का कार्य किया, लेकिन इस दौरान वह इसके द्वार को लेकर असमंजस में था।
PunjabKesari
जिस पर शिव शक्ति मां ने गुगा को मंदिर घुमाने का आदेश दिया और जहां यह रूक जाता है, उस तरफ इसका द्वार बना दो। कहा जाता है कि जिस वक्त मंदिर को घुमाया गया तो यह पश्चिम दिशा में आकर रूका। तभी देवी के आदेश से इसका द्वार भी इसी दिशा में बनाया गया। मंदिर में कई ऐसी चीजें हैं जो बार-बार देखने पर भी दिल नहीं भरता। 
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!