Edited By kirti, Updated: 03 Dec, 2019 05:04 PM
हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के कोर ग्रुप की बैठक प्रधान बीरबल शर्मा की अध्यक्षता में सुंदरनगर में आयोजित हुई। बैठक में यूनियन के सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। इस मौके पर बीरबल शर्मा ने बताया पूरे प्रदेश में पत्रकार वर्ग हिमाचल प्रदेश यूनियन...
सुंदरनगर (नितेश सैनी): हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के कोर ग्रुप की बैठक प्रधान बीरबल शर्मा की अध्यक्षता में सुंदरनगर में आयोजित हुई। बैठक में यूनियन के सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। इस मौके पर बीरबल शर्मा ने बताया पूरे प्रदेश में पत्रकार वर्ग हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के साथ जुड़ रहा है। उन्होंने सोलन, सिरमौर और ऊना जिला के लिए यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर ठाकुर व योगराज भाटिया को प्रभारी नियुक्त किया है।
बीरबल शर्मा ने बताया प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन की सदस्यता और पत्रकारों की समस्या पर चर्चा के लिए प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी गई है। जिन्होंने पत्रकारों के साथ संवाद आरंभ कर दिया है। उन्होंने बताया यूनियन प्रदेश से गांव स्तर तक के हर पत्रकार, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों, कैमरामैन और फोटो जर्नलिस्ट को एक समान सुविधा और मान्यता मिले इसको लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया यूनियन से जुड़े सभी सदस्यों को पहचान पत्र भी जारी किये जाएंगे। 22 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मंडी के बृंदावणी स्थित हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी परिसर में आयोजित की जाएगी। जिसमें पत्रकारों की समस्याओं को लेकर बड़े फैसले और प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इस मौके पर बीरबल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के कोष के लिए अपनी ओर से 11 हजार की सहयोग राशि का चैक भी महासचिव कुलदीप चंदेल को प्रदान किया। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष अदीप सोनी और कार्यालय सचिव बलविंद्र सोढी भी उपस्थित रहें।