Edited By kirti, Updated: 04 May, 2018 04:40 PM
शिमला के उपनगर बीसीएस स्थित डॉयमंड रेस्टोरेंट से निकाले गए 2 मजदूरों के समर्थन में लाल झंडा यूनियन ने होटल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीटू संबंधित होटल मजदूर लाल झंडा यूनियन का कहना है कि रेस्टोरेंट प्रबंधन ने दोनों मज़दूरों पर चोरी का आरोप...
शिमला(राजीव):शिमला के उपनगर बीसीएस स्थित डॉयमंड रेस्टोरेंट से निकाले गए 2 मजदूरों के समर्थन में लाल झंडा यूनियन ने होटल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीटू संबंधित होटल मजदूर लाल झंडा यूनियन का कहना है कि रेस्टोरेंट प्रबंधन ने दोनों मज़दूरों पर चोरी का आरोप लगाकर बाहर का रास्ता दिखा दिया जबकिं होटल में चोरी हुई ही नहीं। क्योंकि सच मे मजदूरों ने चोरी की है तो होटल में लगे कैमरा में चोरी को साबित करें। होटल मजदूर संघ के अध्यक्ष किशोरी डाढ़वालिया ने बताया कि होटल प्रबंधन मजदूरों का लगातार शोषण करता रहा है। 14 घंटे मजदूरों से काम लिया जा रहा है। श्रम कानूनों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। सरकार भी प्रदेश में श्रम कानूनों को लागू करवाने में नाकाम साबित हो रही है।