Edited By Simpy Khanna, Updated: 23 Nov, 2019 02:45 PM
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में शनिवार सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक टैक्सी खाई में गिर गई और इसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी मुताबिक ये सारे लोग चंबा से पांगी जा रहे थे। हादसा सुबह करीब 4 बजे जम्मू- कश्मीर के...
चंबा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में शनिवार सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक टैक्सी खाई में गिर गई और इसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी मुताबिक ये सारे लोग चंबा से पांगी जा रहे थे। हादसा सुबह करीब 4 बजे जम्मू- कश्मीर के गुलाबगढ़ के अठोली में हुआ।
जानकारी के अनुसार गत दोपहर चंबा से निकली यह टैक्सी जब पांगी जा रही थी तो अठोली में अन्य वाहन को पास देते हुए अनियंत्रित हो खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने वाहन में सवार सभी 5 लोगों को गुलाबगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है।