Edited By Ekta, Updated: 14 May, 2019 12:58 PM
चंबा में एक कार अनियंत्रित होकर रावी के किनारे जा गिरी। जिससे हादसे में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार भरमौर के तहत दुनाली के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे यह हादसा हुआ। आरंभिक जानकारी के...
चंबा: चंबा में एक कार अनियंत्रित होकर रावी के किनारे जा गिरी। जिससे हादसे में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार भरमौर के तहत दुनाली के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे यह हादसा हुआ। आरंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में घायल एक युवक चंबा के जुलाहकड़ी मोहल्ले का निवासी है, जबकि दूसरा व्यक्ति ऑपरेटर बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद गैहरा चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और आगामी जांच कर रही है।