Edited By kirti, Updated: 24 Dec, 2018 11:38 AM
हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसके चलते कार में सवार व्यक्ति घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सोलन अस्पताल लाया गया।
सोलन( चिन्मय): हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसके चलते कार में सवार व्यक्ति घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सोलन अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। अधिक जानकारी देते हुए स्थानीय युवक ने बताया कि उन्हें तेज धमाके की आवाज सुनी तो उसने देखा कि एक कार खाई में गिर गई है। जब उन्होंने नीचे जाकर देखा तो एक युवक कार में गम्भीर रूप से घायल था। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।