ऊना के युवक ने नीरज भारती के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- थप्पड़ मारो, 50 हजार ले जाओ

Edited By Ekta, Updated: 19 Aug, 2018 05:11 PM

una youth opened against neeraj bharti

अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पोस्टों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले नीरज भारती के खिलाफ ऊना के एक युवक ने मोर्चा खोल दिया है। ऊना के विशाल ठाकुर बब्बू ने पूर्व सीपीएस नीरज भारती को सरेआम थप्पड़ मारने पर 50 हजार के इनाम की घोषणा की है। विशाल ठाकुर नीरज...

ऊना (अमित): अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पोस्टों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले नीरज भारती के खिलाफ ऊना के एक युवक ने मोर्चा खोल दिया है। ऊना के विशाल ठाकुर बब्बू ने पूर्व सीपीएस नीरज भारती को सरेआम थप्पड़ मारने पर 50 हजार के इनाम की घोषणा की है। विशाल ठाकुर नीरज भारती द्वारा पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ की गई टिप्पणियों से काफी निराश है। वहीं उन्होंने ऐलान किया है अगर नीरज ऊना आते हैं तो मैं खुद उनकी खातिरदारी करूंगा और उनकी गलत हरकतों के लिए करारा जवाब दूगां। राजनीति में मतभेद और विचारों की लड़ाई रहती है, लेकिन शब्द अमर्यादित नहीं होने चाहिए। इस घोषणा को विशाल ठाकुर ने फेसबुक पर भी पोस्ट किया है जिस पर लोगों के खूब कमेंट आ रहे हैं। 


 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!