हत्या के मामलों को सुसाइड में बदलती थी कांग्रेस सरकार : कंवर

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Oct, 2018 05:48 PM

una murder case suicide congress

कैबिनेट मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि जिन लोगों को विपक्ष की नई भूमिका मिली है, वे खराब कानून व्यवस्था के मामले पर हायतौबा का राग अलाप रहे हैं।

ऊना (सुरेन्द्र): कैबिनेट मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि जिन लोगों को विपक्ष की नई भूमिका मिली है, वे खराब कानून व्यवस्था के मामले पर हायतौबा का राग अलाप रहे हैं। सोमवार को ऊना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि जयराम सरकार ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया है, जबकि कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश भर में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल गया था। कांग्रेस सरकार के दौरान तो हत्या के मामलों को भी आत्महत्या में बदल दिया जाता था। अनेक हत्याओं के मामलों में तो जांच भी पूरी नहीं की जाती थी और उन्हें सुलझाए बिना ही छोड़ दिया जाता था। जयराम सरकार ने सत्ता में आते ही सबसे पहले कानून व्यवस्था को सही किया। प्रदेश में अब पुलिस तत्काल कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विपक्ष की नई भूमिका मिली है। ऐसे में अपने आपको सुॢखयों में रखने के लिए बयान दिए जा रहे हैं और सरकार पर छींटाकशी की जा रही है। खराब कार्यप्रणाली की वजह से ही प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल किया है। विपक्ष में बैठकर कांग्रेसी नेताओं को आत्मचिंतन करना चाहिए, न कि फिजूल की बयानबाजी कर हास्य का पात्र बनना चाहिए।


लोग खराब कानून व्यवस्था की वजह से त्रस्त थे
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिला के एक क्षेत्र विशेष में तो कई मामले सुलझाए ही नहीं जाते थे, जबकि सरकार बदलने के बाद मामले सुलझाने में पुलिस ने तत्काल कार्य किया है। कंवर ने कहा कि वीरभद्र सरकार में केवल भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद सहित अनेक प्रकार के माफिया का बोलबाला था। लोग खराब कानून व्यवस्था की वजह से त्रस्त थे। अनेक प्रकार के माफियाओं के चंगुल से जनता को निजात दिलवाने में जयराम सरकार ने कई कदम उठाए हैं। कांग्रेस के कई नेताओं को अब इससे परेशानी हो रही है, जिसकी वजह से वे आए दिन सरकार पर अनगर्ल आरोप लगा रहे हैं।


धूमल सरकार के दौरान शुरू किए प्रोजैक्टों को जानबूझकर रोक दिया था
वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास को अवरुद्ध कर दिया था। विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों में चली योजनाओं को भी रोक दिया था। कुटलैहड़ क्षेत्र में धूमल सरकार के दौरान शुरू किए गए प्रोजैक्टों को जानबूझकर रोक दिया गया था। अब जयराम सरकार ने इन प्रोजैक्टों को शुरू किया है। 8 करोड़ के समूर में बनने वाले प्रदेश के साहित्य एवं कलाकेंद्र के भवन को अब फिर से शुरू किया गया है। कांग्रेस सरकार ने इसे जबरन बंद कर दिया था। 3 बड़े सिंचाई प्रोजैक्टों पर भी अड़ंगा लगा दिया गया था। कांग्रेसी नेता अब किस मुंह से विकास की बातें करते हैं। मंत्री ने कहा कि पहली शिकायत निवारण समिति की बैठक में उस क्षेत्र से बड़े स्तर में शिकायतें आ रही हैं, जिस क्षेत्र में विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!