तेंदुए की दहशत से सहमे ग्रामीण, बकरियों को बनाया शिकार

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Dec, 2018 05:17 PM

una leopard grameen panic

क्षेत्र के गांव डंगोली में ग्रामीण तेंदुए की दहशत से सहमे हुए हैं। पशुपालक जगदेव चंद की 3 बकरियों को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया है, जिससे पशुपालक को करीब 25 हजार रुपए का नुक्सान हुआ है।

ऊना (सुरेन्द्र): क्षेत्र के गांव डंगोली में ग्रामीण तेंदुए की दहशत से सहमे हुए हैं। पशुपालक जगदेव चंद की 3 बकरियों को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया है, जिससे पशुपालक को करीब 25 हजार रुपए का नुक्सान हुआ है। जानकारी के मुताबिक जगदेव चंद रोजाना की तरह घर के ही पास अपनी बकरियों को चरा रहा था। इसी दौरान करीब 3 बकरियां लापता हो गईं। जगदेव चंद और उसके परिजनों ने उन्हें खोजा, लेकिन बकरियों का कोई अता-पता नहीं चल सका। इसी दौरान अगले दिन परिजन बकरियों को खोजते-खोजते जंगल की तरफ गए, जहां उन्हें झाडिय़ों में तीनों बकरियां मृत मिलीं। ग्राम पंचायत डंगोली के प्रधान हेमराज और उपप्रधान राम पाल शर्मा ने बताया कि जगदेव चंद को बकरियों की मौत से काफी नुक्सान हुआ है। इन बकरियों में हाल में पशुपालन विभाग द्वारा अबंटित बकरियां भी शामिल थीं। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!