केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया PGI सैटेलाइट सैंटर का शिलान्यास (Watch Video)

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Mar, 2019 05:27 PM

हिमाचल प्रदेश के ऊना में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने पी.जी.आई. के सैटेलाइट सैंटर का शिलान्यास किया। नड्डा ने पी.एम. मोदी के नेतृत्व में देश के सुरक्षित होने की बात कहते हुए अटल सरकार द्वावारा 6 तो मोदी सरकार द्वारा 16 एम्स खोले जाने का...

ऊना (अमित): हिमाचल प्रदेश के ऊना में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने पी.जी.आई. के सैटेलाइट सैंटर का शिलान्यास किया। नड्डा ने पी.एम. मोदी के नेतृत्व में देश के सुरक्षित होने की बात कहते हुए अटल सरकार द्वावारा 6 तो मोदी सरकार द्वारा 16 एम्स खोले जाने का दावा किया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के सी.एम. जयराम ठाकुर ने हिमाचल में राहुल गांधी की रैली में कम भीड़ पर तंज कसते हुए खाली कुर्सियां समेटने का आरोप लगाया, वहीं एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगने वालों को भी सी.एम. जयराम ने कड़ी फटकार लगाई।

PunjabKesari

500 करोड़ की लागत से बनेगा यह सैंटर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में 500 करोड़ की लागत से बनने वाले पी.जी.आई. सैटेलाइट सैंटर का शिलान्यास किया। इस दौरान सी.एम. जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक बलबीर चौधरी, विधायक राजेश ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती सहित पी.जी.आई. चंडीगढ़ के अधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर अपने सम्बोधन में जगत प्रकाश नड्डा ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सुरक्षित होने का दावा किया। नड्डा ने देश में स्वास्थय सेवाओं का जिक्र करते हुए बीजेपी सरकारों के कार्यकाल में देश के बेहतर विकास की बात करते हुए केंद्र की पूर्व अटल सरकार द्वावारा 6 तो मौजूदा मोदी सरकार द्वारा 16 एम्स खोले जाने का दावा किया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली पर तंज कसते हुए कहा..

कार्यक्रम के दौरान हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी शंखनाद रैली में जुटी कम भीड़ पर तंज कसते हुए खाली कुर्सियों को समेटे जाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस स्थान पर रैली कर रही है भाजपा की कुछ दिन पहले इसी स्थान पर रैली हुई थी जिसमें लोगों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिली थी लेकिन आज कांग्रेस ने 10 हजार कुर्सी लगाई और वो भी नहीं भर पाईं।

PunjabKesari

एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया : जयराम

सी.एम. जयराम ने कहा कि आज उस मजबूत नेतृत्व के साथ खड़े होने की आवश्यकता है जिसने सर्जिकल स्ट्राइक के समय सर्जिकल स्ट्राइक करके और एयर स्ट्राइक के समय एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है। जयराम ने कहा कि आज कुछ नेता सबूत मांग रहे हैं जोकि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जयराम ने कहा कि विपक्ष के इन बयानों को ही पाकिस्तानी मीडिया बढ़ा चढ़ाकर दिखा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!